दूल्हे का नागिन डांस देख भड़की दुल्हन; बोली- नशेबाज से शादी नहीं करूंगी, बाराती-घराती भिड़े

कानपुर के चौबेपुर में जयमाल के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हा स्टेज पर गिर पड़ा और कथित तौर पर नागिन डांस करने लगा। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने मामला शांत कराया। लड़की पक्ष ने अतिरिक्त दहेज मांगने का भी आरोप लगाया।