
एशियाई खेलों में जहां चीन 80 पदक जीत चुका है और लग रहा है कि सिर्फ 2-3 खेलों में ही स्वर्ण पदक नहीं जीतेगा वहां ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सिर्फ 2-3 खेलों में ही स्वर्ण पदक जीतेगा। हांगजाऊ में हुए एशियाई खेलों में जहां भारत इस वक्त तक 28 गोल्ड मेडल जीत चुका था इस बार अब तक सिर्फ 2 गोल्ड मेडल आए हैं। पहला महिला क्रिकेट में और दूसरा निशानेबाजी में ऐसे में भारत का हांगजाऊ के 107 पदक तालिका से बेहतर प्रदर्शन करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है।
भारत को सबसे ज्यादा नुकसान निशानेबाजी और रोइंग में हुआ जहां पिछली बार भारत ने रोइंग में 5 पदक जीते थे अभी सिर्फ एक ही है। वहीं निशानेबाजी में भी पिछली बार के मुकाबले पदक आधे ही हैं।
एशियाड में जहां चीन सिर्फ 2-3 खेलों में ही स्वर्ण पदक नहीं जीतेगा वहां ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सिर्फ 2-3 खेलों में ही स्वर्ण पदक जीतेगा। #asiangames #asiangames2026 #trendingnow #medals #india pic.twitter.com/yj3UE5jcSW
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) September 25, 2026
With all that investment, money poured in, yet we are sitting below likes of North Korea, Tajikistan, Bahrain, Thailand in Asian Games medal tally. WTF really! This is utter shame and embarrassing!
— ~ U D I T ~ (@Merovaeous) September 24, 2026
Plz dont bid for olympics https://t.co/wY6GJLur16
— Dheeraj (@addheeraj) September 25, 2026
India won 28 Gold medals at last Asian Games & at current Asian Games, we have won just 2 gold so far. I mean what the hell?
We claim as developing sporting nation but where is the development? At Olympics, we were winning 6-7 medals 10-15 years ago, same is the case rn & at…
— Rajiv (@Rajiv1841) September 25, 2026
ऐसे में खेल प्रेमी इस बात पर नाराज हो रहे हैं कि खेल मंत्रालय ने भारतीय खिलाड़ियों पर इतना पैसा बहाया ही क्यों। गौरतलब है कि जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत का 503 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है।
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जानकारी दी कि मंत्रालय ने एशियाड दल और उनके कोच तथा इक्विपमेंट के लिए 702 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।503 सदस्यों वाले इस दल में एथलीट और सपोर्ट स्टाफ़ शामिल हैं, जिनमें से 300 से ज़्यादा एथलीट पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेंले रहे हैं।

