
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का गठन करने के एक दिन बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्त किए हैं। विनोद तावड़े, सतीश पूनिया और तरुण चुघ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ALSO READ: नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?
विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है तो जगदीश ईश्वरभाई पटेल को प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को गुजरात के प्रभारी होंगे।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का एलान कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे की भी राष्ट्रीय राजनीति में वापसी हुई है। उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है। पीयूष गोयल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया। ALSO READ: BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष
नितिन नवीन ने तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया है जबकि विनोद तावड़े और सतीश पुनिया को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। ALSO READ: नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष


