
INDvsSL भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से गॉल टेस्ट में हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 372 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका को भारत ने 206 रनों पर समेट दिया और सीरीज में निर्णायक बढ़त बना ली। करीब 1 साल बाद भारत किसी बड़ी टीम के खिलाफ जीता है। इससे पहले भारत ने लीड्स में इस ही दौरान इंग्लैंड को हराकर सीरीज 2-2 से बराबर की थी।
भारत की पहली पारी में 462 रन बनाए लेकिन बारिश के कारण यह पारी 2 दिन तक चली। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए और बमुश्किल फॉलोऑन टाल पाई। भारत की दूसरी पारी 194 रनों पर सिमट गई और श्रीलंका के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया गया। श्रीलंका की दूसरी पारी महज 206 रनों पर सिमट गई और इस तरह भारत ने गॉल टेस्ट अपने नाम कर लिया।
Manav Suthar's six-wicket haul helps India to a stellar win in Galle #WTC27 : https://t.co/liWlnTP6ej pic.twitter.com/wpoSEEJY4U
— ICC (@ICC) August 19, 2026
77 पर 4 विकेट खोकर अंतिम दिन बल्लेबाजी करनी उतरी श्रीलंका ने मैच के पहले देढ़ घंटे संयम से बल्लेबाजी की लेकिन पहले ज़ड़ेजा और फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। भोजनकाल तक श्रीलंका 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना चुकी थी।
भोजनकाल के बाद मानव सुथार ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। आज बारिश के ना आने के कारण ही भारत यह मैच अपनी गिरफत में ले पाया।भाग्य का ऐसा साथ रहा कि भारत के मैच जीतते ही मैदान पर तेज बारिश शुरु हो गई।

