मासिक अनुबंधों के लिए बीएसई ने मांगी मंजूरी

स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने 2-3 और सूचकांकों के मासिक डेरिवेटिव अनुबंध शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मांगी है। घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि इनमें हाल में शुरू कुछ थीमेटिक इंडाइसेज भी शामिल हैं। एक्सचेंज के लिए वायदा एवं विकल्प सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए यह मंजूरी […]

दो हफ्ते के निचले स्तर पर सोना

सोने की कीमत गुरुवार को करीब 2 फीसदी गिरकर दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई। व्यापार जोखिम कम होने और जोखिम लेने की क्षमता बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा डॉलर के मजबूत होने का भी असर कीमतों में नरमी पर पड़ा है। बीते 15 अप्रैल को […]

अब जुलाई में लागू होगा कॉमन कॉन्ट्रैक्ट नोट

लागू करने में चुनौतियां सामने आने से कॉमन कॉन्ट्रैक्ट नोट व्यवस्था की समयसीमा एक बार फिर आगे बढ़ाकर जुलाई 2025 कर दी गई है। मई 2024 में इसे अगस्त 2024 से लागू करने की योजना थी। लेकिन इसे बाद में बढ़ाकर पहले जनवरी 2025 और फिर मार्च 2025 कर दिया गया था। एक सूत्र ने […]

20 साल के निचले स्तर पर मार्केट कैप में निफ्टी-50 फर्मों का हिस्सा

भारत के कुल बाजार पूंजीकरण में निफ्टी-50 इंडेक्स का योगदान वित्त वर्ष 2024-25 में घटकर दो दशक के निचले स्तर 45.5 फीसदी पर आ गया। वित्त वर्ष 14 में 50 ब्लू चिप कंपनियों की देश के कुल बाजार पूंजीकरण में करीब दो तिहाई हिस्सेदारी थी। निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल कंपनियों के वर्चस्व में लगातार कमी […]

कंपनी अधिनियम में बदलाव का असर, 499 दिन नहीं अब 60 दिन में होता है कंपनी क्लोजर

कंपनी अधिनियम के अनुसार किसी कंपनी को बंद करने में लगने वाले समय में पिछले तीन वर्षों के दौरान खासी कमी आई है। यह औसतन 499 दिन से घटकर केवल 60 दिन रह गया है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएम-ईएसी) के वर्किंग पेपर के अनुसार दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत अंतिम […]

अप्रैल में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 4.4 फीसदी इजाफा

भारतीय वाहन विनिर्माताओं द्वारा अप्रैल में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 4.4 फीसदी बढ़ गई। पिछले साल के मुकाबले इस साल अप्रैल में वाहन कंपनियों ने अपनी करीब 3,53,000 गाड़ियों की बिक्री की। उद्योग के सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि यात्री वाहनों की थोक बिक्री को एसयूवी की दमदार बिक्री और ग्रामीण […]

इटर्नल का मुनाफा 78% घटा, आय 64% बढ़ी

ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना और रोजमर्रा के सामान पहुंचाने वाली कंपनी इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 77.7 फीसदी कम होकर 39 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध 175 करोड़ रुपये था। एक तिमाही पहले के 59 करोड़ रुपये मुकाबले […]

Q4 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट, कॉग्निजेंट, सुंदरम फास्टनर्स,

अदाणी एंटरप्राइजेज का लाभ चौथी तिमाही में 7 गुना बढ़ा अदाणी एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ सात गुना से ज्यादा बढ़ा है। बीते वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च तिमाही) में असाधारण मद में वृद्धि के कारण मुनाफा बढ़ा है। समीक्षाधीन तिमाही में समूह का शुद्ध लाभ 3,844.91 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले […]

कहीं 75 रुपये प्रति शेयर, तो कहीं 3000% – Tata Group की 5 कंपनियों ने किया बंपर डिविडेंड का ऐलान

जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही यानी Q4 के नतीजों के साथ टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कुछ कंपनियों ने इतना बड़ा डिविडेंड घोषित किया है, जितना उन्होंने अब तक के इतिहास में कभी नहीं दिया था। इनमें से पांच कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने सबसे ऊंचा डिविडेंड […]

Pakistan Stock Exchange: मोदी सरकार के रुख से बरबाद हो गया पाक शेयर बाजार

भारत के साथ संभावित सैन्य टकराव की आशंका के बीच पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में बुधवार को 3,500 से अधिक अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट पहल्गाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न हुए भूराजनीतिक तनाव और सूचना मंत्री अत्ता तारड़ के बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत 24 […]