अबकी बार 400 पार, वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाजों ने पहली बार लगाए भारत में ODI शतक

INDvsWI 3 बल्लेबाजों के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहली बार 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। पिछले एकदिवसीय मैच में भारत के खिलाफ शतकीय साझेदारी को भुना नहीं पाई थी लेकिन इस बार पिछले मैच के शतकवीर जस्टीन ग्रीव्स को बाहर बैठाकर भी इंडीज ने पहाड़नुमा स्कोर खड़ा कर लिया।

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ सबसे बना वनडे स्कोर बनाया। इससे पहले इंडीज ने साल 2018 में इसी मैदान पर 333 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 101 रन, कप्तान शाई होप ने 105 रन और आमिर जंगू ने सर्वाधिक 114 रन बनाए।

भारत के लिए गरीबी में गीला आटा तब हो गया जब उनके दो गेंदबाज चोटिल हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा सिर्फ 5 ओवर डाल पाए और नमन धीर सिर्फ 6.1 ओवर डाल पाए। उनकी जगह एकदिवसीय डेब्य कर रहे आकिब नबीं ने उनके ओवरों का कोटा पूरा किया लेकिन वह ना केवल महंगे साबित हुए बल्कि उनको विकेट भी नहीं मिले।

कुलदीप यादव, गुरुनूर बरार और रविंद्र जड़ेजा ने 2-2  विकेट लिए। लेकिन भारतीय गेंदबाजी और सपाट पिच का वेस्टइंडीज बल्लेबाजों ने बहुत खूब फायदा उठाया है। यह पहली बार है जब वेस्टइंडीज टीम के 3 बल्लेबाजों ने इस प्रारुप में शतक बनाए हों।वेस्टइंडीज ने 7 विकेटों के नुकसान पर 405 रन बनाए हैं।