आज़ाद-तिलक की जयंती पर राष्ट्रनिर्माण का लिया संकल्प

कानपुर में भाजपा उत्तर ने जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की। अनिल दीक्षित ने बताया कि आज भी उनका साहस और राष्ट्रवादी विचार देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।