
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद जश्न के लिए नाइटक्लब पहुंचे बेन स्टोक्स और गस एटिंकसन मुसीबत में घिर गए। मीडिया सूत्रों की जानकारी के मुताबिक एक रगबी खेल के दौरान यह घटना सामने आई।
सोमवार सुबह रगबी मैच के दौरान रगबी के एक खिलाड़ी ने एटिंकसन पर हमला किया हालांकि इस दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोट लगी और उसको टांके भी आए। ऐसे में बेन स्टोक्स और गस एटिंकसन रविवार देर रात नाइट क्लब में नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पाए गए।
STOKES & ATKINSON IN TROUBLE
ECB Statement – Ben Stokes and Gus Atkinson were present at a nightclub in the early hours of Monday morning.
We are currently seeking further information & an announcement regarding the squad for the second Test will be made in due course. pic.twitter.com/2js1Xv1PIc
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 8, 2026
इस घटना के कारण दूसरे टेस्ट की घोषणा में देरी हुई है और बेन स्टोक्स की कप्तानी पर तलवार लटक गई है। यह पहला मौका नहीं है जब बेन स्टोक्स इस तरह की घटना में संलिप्त हुए है। इससे पहले भी कोविड काल से पहले इस तरह की घटना उनके साथ हो चुकी है।
END OF THE BAZBALL ERA STOKES REPORTEDLY SET TO STRIP OF CAPTAINCY & LIKELY RETIRE
– Reports suggest Ben Stokes will be removed from his role as Test skipper, with a complete international retirement likely to follow immediately…
– The severe decision stems from an… pic.twitter.com/z7NCbLcAc4
— Shariq (@CricBhakt7380) June 9, 2026
इससे पहले साल 2017 में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बेन स्टोक्स और अलेक्स हेल्स पर रात में नाइट क्लब के बाहर घटी घटना के संबंध में खेल को बदनाम करने का आरोप लगाया था।ईसीबी ने क्रिकेट अनुशासन आयोग (सीडीसी) सितंबर 2017 में ब्रिस्टल में नाइट क्लब के बाहर की घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।

