नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Nitish Kumar has been appointed national president of Janata Dal United

Nitish Kumar News : पटना में आयोजित जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय परिषद ने मोहर लगा दी है, साथ ही बिहार अध्यक्ष के पद पर उमेश कुशवाहा बने रहेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की गई है। वहीं जेडीयू विधायक कोमल सिंह के बयान ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि निशांत भैया जेडीयू का भविष्य हैं और आने वाले समय में उन्हें पार्टी के भीतर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

बिहार अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे उमेश कुशवाहा 

पटना में आयोजित जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय परिषद ने मोहर लगा दी है, साथ ही बिहार अध्यक्ष के पद पर उमेश कुशवाहा बने रहेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की गई है।

ALSO READ: Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने इस्तीफे के बाद किया पोस्ट, बोले- “नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग

निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

वहीं जेडीयू विधायक कोमल सिंह के बयान ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि निशांत भैया जेडीयू का भविष्य हैं और आने वाले समय में उन्हें पार्टी के भीतर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा होने की बात सामने आई। इससे यह संकेत मिला है कि जेडीयू आने वाले समय में नई राजनीतिक रणनीति और नए चेहरों को आगे लाने की तैयारी कर रही है।

ALSO READ: निशांत कुमार JDU में शामिल, बताया आगे क्या है प्लान, कार्यक्रम में नहीं आए नीतीश कुमार

नीतीश कुमार करेंगे बिहार का दौरा 

माना जा रहा है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए अब पार्टी नए अभियान की शुरुआत कर सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार बिहार का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे सरकार के कामकाज और पार्टी संगठन दोनों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे।

 

बैठक का लेकर क्‍या बोले निशांत कुमार?

बैठक में शामिल हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम लोग पूरे बिहार में पार्टी को मजबूत करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो काम किया है, उसको लेकर लोगों के बीच जाएंगे। जेडीयू नेतृत्व का मानना है कि संगठन को चुनावी मोड में ले जाने के लिए स्थिर नेतृत्व जरूरी है।

ALSO READ: पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

ऐसे में उमेश कुशवाहा को दोबारा जिम्मेदारी मिलना पार्टी के अंदर भरोसे का संकेत माना जा रहा है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह जदयू की पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक थी। प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।
Edited By : Chetan Gour