
चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी, भारत के पूर्व नंबर एक तीरंदाज अतनु दास और एशियाई खेलों के पदक विजेता अभिषेक वर्मा जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे।तीन दिवसीय चयन ट्रायल सोमवार को खत्म हुआ।
युवा कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद को महिला रिकर्व टीम में जगह मिली है जबकि ओलंपियन अंकिता भकत ने शूटआफ में दीपिका को हराकर टीम में तीसरा स्थान पाया। कंपाउंड वर्ग में अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम अकेली अनुभवी तीरंदाज है।
अभिषेक आठ तीरंदाजों में आखिरी स्थान पर रहे। दुनिया के नंबर सात और भारत के शीर्ष तीरंदाज रिषभ यादव भी जगह नहीं बना सके।जापान में सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों और विश्व कप के तीसरे और चौथे चरण के लिये टीम का चयन किया गया।
पुरूष रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा शीर्ष, नीरज चौहान दूसरे और यशदीप भोगे तीसरे स्थान पर रहे। अतनु दास एशियाई खेलों की टीम में जगह नहीं बना सके लेकिन विश्व कप के लिये चौथे सदस्य के तौर पर टीम में हैं।
Finally, chokers removed. It's better to lose with inexperienced youngsters rather than carrying chokers. https://t.co/HWzgp9twlB
— Abhishek (@vicharabhio) May 18, 2026
भारतीय टीम :
रिकर्व पुरूष : धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगे, अतनु दास
रिकर्व महिला : कीर्ति शर्मा, कुमकुम मोहोद, अंकिता भकत, दीपिका कुमारी
कंपाउंड पुरूष : साहिल जाधव, कुशल दलाल, तिरूमुरू गणेश मणिरत्नम, रिषभ यादव
कंपाउंड महिला : ज्योति सुरेखा वेन्नम, चितिका तानीपूर्ति, प्रिथिका प्रदीप, परनीत कौर

