Yoga Day 2026: डिप्रेशन और माइग्रेन से राहत दिला सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए सही तरीका

The picture shows a girl meditating, while the others are performing yoga postures.

21 June World Yoga Day : ज़िंदगी की भागदौड़, तनाव और अंतहीन चिंताएं अक्सर हमारे मन को दुखों से भर देती हैं। जब यह दुख परमानेंट ठिकाना बना ले, तो डिप्रेशन और माइग्रेन जैसी अनचाही कड़वाहटें ज़िंदगी में घुलने लगती हैं। अगर आप भी सिरदर्द की इस टीस और उदासी के साए से परेशान हैं, तो इस योग दिवस पर खुद को एक नया मौका दें। अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें ये 5 जादुई योग टिप्स और पाइए एक सुकून भरी मुस्कुराती हुई ज़िंदगी।

 

1. सांसों का संतुलन: तीन खास प्राणायाम

मन को शांत और सिर को हल्का करने के लिए चंद्रभेदी, सूर्यभेदी और भ्रामरी प्राणायाम को अपना हमसफ़र बना लीजिए। इन्हें सीखना बेहद आसान है, लेकिन इनका असर सीधा आपके मानसिक तनाव को जड़ से मिटाने पर होता है।

ALSO READ: belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

2. आसनों से जगाएं ऊर्जा

शरीर और मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए योग मैट बिछाइए। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से जानुशिरासन, सुप्तवज्रासन, पवनमुक्तासन, पश्चिमोत्तानासन, उष्ट्रासन या ब्रह्ममुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। अगर वक्त की कमी है, तो इन सब की जगह रोज़ाना कुछ चक्र सूर्य नमस्कार के कर लेना ही काफी है।

 

3. ध्यान: मानसिक डिटॉक्स

अगर आप आसनों के चक्रव्यूह में नहीं पड़ना चाहते, तो कोई बात नहीं। रोज़ाना बस 10 मिनट के लिए मौन होकर ध्यान (Meditation) में बैठ जाएं। यह आपके दिमाग के सारे क्लटर (कबाड़) को साफ कर देगा।

 

4. डीप ब्रीदिंग: सांसों का गणित

व्यस्तता के बहाने छोड़िए और सांस लेने का यह सिंपल फॉर्मूला आज़माइए। पेट तक एक गहरी लंबी सांस अंदर खींचें, फिर उसे दोगुने समय के लिए अंदर ही रोक कर रखें (कुंभक), और फिर धीरे-धीरे पूरी सांस बाहर छोड़ दें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं। यह डिप्रेशन के लिए इंस्टेंट रिलीफ का काम करता है।

ALSO READ: Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे

5. योग निद्रा: सुकून का रामबाण इलाज

तनाव भगाने का सबसे रिलैक्सिंग तरीका है योग निद्रा। रोज़ाना सिर्फ 20 मिनट के लिए योग निद्रा की मुद्रा में लेट जाएं और बैकग्राउंड में अपना पसंदीदा शांत संगीत चलाकर उसमें खो जाएं। साथ ही 5 मिनट का ध्यान और भ्रामरी प्राणायाम इसमें जोड़ लें, तो यह माइग्रेन और डिप्रेशन के खिलाफ आपके लिए सबसे अचूक और रामबाण हथियार साबित होगा।

ALSO READ: Hindi Poem on Yoga: योग पर हिन्दी कविता: आओ मिलकर योग करें