
अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के बारे में बात करते हुए सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपने शुरुआती रिश्तों का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद वह इंदिरा गांधी से काफी डरती थीं और समझ नहीं पाती थीं कि उनसे कैसे बात करें या उनके पास कैसे जाएं।
सोनिया गांधी ने कहा, “मैं इंदिरा गांधी से बहुत डरती थी। मुझे समझ नहीं आता था कि उनके पास कैसे जाऊं और उनसे क्या कहूं। मेरे पति राजीव गांधी और उनके भाई संजय गांधी उन्हें ‘मां’ कहकर बुलाते थे। ऐसे में मुझसे भी उम्मीद की जाती थी कि मैं उन्हें मां या मम्मी कहूं। लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहती थी, क्योंकि मेरे लिए मां का मतलब सिर्फ मेरी अपनी मां थीं, जो इटली में थीं।”
ALSO READ: Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत
उन्होंने बताया कि वह इंदिरा गांधी से सीधे बात करने के बजाय उनसे संपर्क करने का कोई दूसरा रास्ता तलाशती रहती थीं, ताकि उन्हें मां कहकर न बुलाना पड़े। हालांकि, धीरे-धीरे जब उनके बीच परिचय और सहजता बढ़ी, तो सोनिया गांधी उन्हें मां कहने लगीं।
One of the reasons is that so much is being said about us. Most of it is quite unreal and has nothing to do with the way we actually are. I think many here, my colleagues and friends in politics, have probably experienced the same. Stories and untruths are woven around you, and hurtful things are said that are nowhere near the truth. I thought this would be a way of expressing my feelings and sharing what I know about my family. Perhaps people would be open to listening to my story, too. : CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji on deciding to write her memoir, ????????????????????????????????????: ???? ???????????????????????????? ???????? ???????????????? Delhi
— Congress (@INCIndia) November 16, 2026
सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली था। वह उनसे प्रभावित भी थीं और थोड़ी डरी हुई भी रहती थीं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी इंदिरा गांधी को गुस्सा आ जाता था, जिससे उन्हें अपने पिता की याद आती थी और वह सहम जाती थीं। सोनिया गांधी के मुताबिक, ऐसे मौकों पर राजीव गांधी और संजय गांधी चुपचाप बैठकर इंदिरा गांधी का गुस्सा शांत होने का इंतजार करते थे। हालांकि, ऐसा बहुत कम होता था।
राहुल और प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार
सोनिया गांधी ने आगे बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी के जन्म के बाद इंदिरा गांधी के व्यवहार में काफी बदलाव आया था। उन्होंने कहा, “जब राहुल और प्रियंका का जन्म हुआ, तो वह पूरी तरह बदल गईं। मुझे लगता है कि ज्यादातर दादियां और नानियां बच्चों के आने के बाद नरम हो जाती हैं। इसके बाद आप महसूस करते हैं कि वे पहले से ज्यादा समझने वाली और संवेदनशील हो गई हैं।”
ALSO READ: Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया
राहुल गांधी ने बताया- माता-पिता की मुलाकात का किस्सा
किताब विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सख्त निर्देश मिले हैं, जिनका वह पालन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत सख्त निर्देश दिए गए हैं और मैं उनका पालन करूंगा। राजनीति की कोई बात नहीं होगी। लेकिन एक बेटे के तौर पर या बच्चों के रूप में मुझे लगा कि हममें से किसी एक को अपनी मां के व्यक्तित्व की भी थोड़ी झलक पेश करनी चाहिए।” राहुल गांधी ने कहा कि उनके माता-पिता की मुलाकात को लेकर कई तरह की कहानियां और किस्से प्रचलित रहे हैं। इनमें से एक चर्चित कहानी कैम्ब्रिज के ‘वर्सिटी रेस्टोरेंट’ में उनकी पहली मुलाकात से जुड़ी थी। राहुल ने बताया कि कई साल बाद जब वह कैम्ब्रिज गए, तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्टोरेंट में पहुंचे, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।
उन्होंने बताया कि मैं वहां बैठा। वेटर मेन्यू लेकर आया तो मैंने उससे कहा कि मेरे माता-पिता की मुलाकात इसी रेस्टोरेंट में हुई थी। यह सुनकर उसने मेरी ओर देखा और कहा कि ओह, वे दोनों! मैं उन्हें जानता हूं।’ मैंने उससे पूछा कि वह उनके बारे में क्या जानता है? इस पर उसने कहा कि वह बिल्कुल जानता है कि मैं किन दोनों लोगों की बात कर रहा हूं।”


