Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना फिसला; दिल्ली, जयपुर, लखनऊ में इतना रह गया रेट

देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। 16 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 137760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 137610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 5,950 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 5450 रुपये तक नीचे आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,892.42 डॉलर प्रति औंस पर है।

बीते सप्ताह सोने का वैश्विक भाव 4.5 प्रतिशत टूटा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता का अनुमान है कि 2027 के अंत तक सोने की कीमत 6,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 180 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 137760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 126290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 126140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 137610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 138480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 126940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 137610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 126140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली126290137760
मुंबई126140137610
अहमदाबाद126190137660
चेन्नई126940138480
कोलकाता126140137610
हैदराबाद126140137610
जयपुर126290137760
भोपाल126190137660
लखनऊ126290137760
चंडीगढ़126290137760

सोना-चांदी में अगले हफ्ते भी जारी रहेगी हलचल, महंगाई और फेड के फैसलों पर नजर

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट का आलम बरकरार है। 16 नवंबर की सुबह चांदी 194900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी 10000 रुपये सस्ती हुई। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 48.80 डॉलर प्रति औंस है।