Children Day Special: भारत में हर साल 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ मनाया जाता है। देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के बच्चों से खास लगाव था। इसी कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर चलिए आपको दिखाते हैं कुछ स्टार्स किड कि फोटोज को दिखाते हैं, जिन्हें देख आप उन पर प्यार लुटाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विहान कौशल
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के बेटे विहान का चेहरा अब दुनिया देख चुकी है। दिवाली के खास मौके पर कपल ने बेटे का चेहरा रिवील किया था। क्यूट विहान की स्माइल और चहकती आंखे आपके दिल जीत लेंगी।
View this post on Instagram
दुआ-देवी सिंह पादुकोण
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की बेटिया दुआ और देवी ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि अभी कपल ने अपनी दूसरी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। वहीं दुआ कि फोटोज आते ही लोगों ने खूब प्यार लुटाया था।
View this post on Instagram
राहा कपूर
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी राहा सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। 4 साल की हो चुकी राहा की तस्वीरें कपल काफी शेयर करते हैं। हालांकि सैफ अली खान के घर हुए हादसे के बाद से उन्होंने राहा का चेहरा दिखाना बंद कर दिया है।
View this post on Instagram
सराया मल्होत्रा
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा कि बेटी सराया के फोटोज भी अक्सर कपल शेयर करता रहता है। हालांकि कपल ने बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। वहीं ये स्टार कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है।
View this post on Instagram
देवी सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की लिटिल प्रिंसेस की झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं।
View this post on Instagram
तैमूर-जेह
View this post on Instagram
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जेह की अलग ही फैन फोलोइंग है। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं।

