IPL 2027: हार्दिक पांड्या के आने के बाद श्रेयस अय्यर से छिनेगी कप्तानी? PBKS के मालिक ने दिया जवाब

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक बड़ा ट्रेड डील हुआ है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के साथ बड़े ट्रेड के जरिए हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया। इस सौदे के तहत भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए। ट्रेड से पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि हार्दिक पांड्या ऐसी टीम का हिस्सा बनना चाहते थे, जहां उन्हें कप्तानी करने का मौका मिले। इसकी वजह ये थी कि वह पिछले पांच सालों से किसी दूसरे कप्तान के नेतृत्व में नहीं खेले थे। इससे पहले भी वह इसी तरह की स्थिति में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। वहीं हार्दिक की कप्तानी पर पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने अपना रिएक्शन नहीं दिया है।

दोनों ही एक्सपीरिएंस प्लेयर है

पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा कि, हार्दिक पांड्या और टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का एक साथ ड्रेसिंग रूम में होना टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि हार्दिक किसी दूसरे अनुभवी कप्तान के नेतृत्व में खेलने में सहज नहीं होंगे। बर्मन के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों का साथ टीम को मजबूती देने में मदद करेगा। हार्दिक पांड्या के श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने को लेकर मोहित बर्मन ने कहा कि टीम में दो अनुभवी खिलाड़ियों का होना चिंता की बात नहीं। दोनों खिलाड़ियों का अनुभव टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है।

हार्दिक बेहतरीन खिलाड़ी

पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने PTI से कहा, “हार्दिक पांड्या दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं, जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही वह टीम में नेतृत्व करने का अनुभव और दबाव के समय अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत भी लेकर आते हैं।” उन्होंने कहा, “मुझे इसमें कोई परेशानी नजर नहीं आती। बल्कि मैं इसे टीम के लिए एक बड़ा फायदा मानता हूं। श्रेयस ने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए शानदार काम किया है और 2025 में टीम को फाइनल तक पहुंचाना एक बड़ी उपलब्धि थी।” बर्मन ने आगे कहा कि हार्दिक जैसे बेहतरीन खिलाड़ी को टीम में शामिल करना फ्रेंचाइजी के उस लक्ष्य के मुताबिक है, जिसमें वह 2025 में उपविजेता रहने के बाद अब IPL का खिताब जीतना चाहती है।

अर्शदीप को रिलीज करना आसान नहीं था

बर्मन ने कहा कि हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर दोनों ही टीम के हित को सबसे ऊपर रखते हैं और उनके बीच अच्छे संबंध हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अर्शदीप सिंह को टीम से रिलीज करना आसान फैसला नहीं था। अर्शदीप ने पिछले आठ सीजन में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। बर्मन ने कहा कि, “अर्शदीप सिंह लंबे समय से पंजाब किंग्स का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से देश के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में अपनी जगह बनाई है। बर्मन ने आगे कहा कि अर्शदीप पंजाब से ही हैं और टीम के फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। फ्रेंचाइजी में उनका हमेशा खास स्थान रहेगा।”