50 CCTV कैमरों ने खोला चेन लुटेरों का राज: तीन बाल अपचारी गिरफ्तार, चेन बरामद

Kanpur Crime News: गले से सोने की दो चेन झपटकर भागे लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने एक-दो नहीं, बल्कि 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चार पुलिस टीमों की मेहनत और मुखबिर की सूचना से आखिरकार वारदात में शामिल तीन बाल अपचारी पकड़ लिए गए। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई चेन के तीन टुकड़े बरामद किए हैं। बरामद सोने की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, वारदात में शामिल साहिल नाम का एक अन्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।