टेस्ट टीम के लिए खुशखबरी, कीपर ऋषभ पंत हुए न्यूजीलैंड दौरे के लिए फिट

भारतीय टेस्ट टीम को गुरुवार को एक खुशखबरी मिली जब यह खबर आई कि ऋषभ पंत को बैंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने फिट घोषित कर दिया है और वह जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगें। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर को शुरु होगा। 

 

ऋषभ पंत भारत से न्यूजीलैंड रवाना हो गए हैं और अगले कुछ घंटो में या शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंच जाएंगे। यह भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि वह टेस्ट टीम के सर्वश्रेष्ठ (8) रैंक के भारतीय बल्लेबाज उनसे नीचे भारतीय कप्तान शुभमन गिल (रैंक 10) हैं। 

अक्तूबर की शुरुआत में ईरानी कप के दौरान पंत की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वह 23 अक्तूबर से सीओई में थे। चयनकर्ताओं ने पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ-साथ भारत ए की टीम के लिए भी चुना था, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस मंजूरी पर निर्भर बताई थी। इसके बाद उन्हें भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले तीन मैचों से बाहर कर दिया गया था।

पिछले 4 साल में सिर्फ 1 वनडे मैच खेलने वाले ऋषभ पंत, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए जगह बनाने में असफल रहे थे। ऋषभ पंत चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 की विजयी टीम में भी शामिल थे लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह बैंच पर बैठे रहे थे।कुछ ऐसा ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान हुआ जब चयनित हुए ऋषभ पंत को तीन मैचों की सीरीज में एक बार भी मौका नहीं मिला।

ऋषभ पंत को बीते कुछ सालों में लगभग हर दौरे में चोट लगी है। इंग्लैंड दौरे पर उनको पैर के अंगूठे और कोहनी में चोट लगी। इसके बाद उनको श्रीलंका में दूसरे टेस्ट में भी चोट लगी।