सरकारी कंपनी मिश्र धातु निगम लिमिटेड के शेयरों में 12 नवंबर को सुबह के कारोबार में 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 115 प्रतिशत बढ़ा। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 41 प्रतिशत बढ़ा।की बढ़ोतरी के साथ 295.91 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 209.72 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 267.49 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 199.53 करोड़ रुपये के थे।
FY27 के पहले 6 महीनों में कैसा रहा Mishra Dhatu Nigam का बिजनेस
अप्रैल—सितंबर 2026 अवधि के दौरान मिश्र धातु निगम का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 44.30 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 25.92 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 535.40 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 380.22 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 493 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 358.14 करोड़ रुपये के थे।
शेयर इस साल अब तक 18 प्रतिशत चढ़ा
मिश्र धातु निगम के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 481.90 रुपये और एडजस्टेड लो 266.70 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक सरकार के पास 74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर साल 2026 में अब तक 18 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में कीमत 28 प्रतिशत मजबूत हुई है। 5 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है।
ITC Share Price: Gold Flake की महंगाई का शेयरों ने मनाया जश्न, 4 महीने बाद पहुंचा ₹290 के पार
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

