GPT इंफ्राप्रोजेक्ट्स (GPTINFRA) के शेयर में बुधवार, 11 नवंबर को तेजी आ सकती है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसके 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी Alcon Builders and Engineers Private Limited एक ऑर्डर के लिए फर्स्ट लोएस्ट (L1) साबित हुई है। यह ऑर्डर CSTE, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की ओर से है और 103.58 करोड़ रुपये का है।
कॉन्ट्रैक्ट के तहत सिलेक्टेड स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) सिस्टम की डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग, इंस्टॉलेशन, सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। साथ ही इनडोर व आउटडोर वर्क और कुछ मैटीरियल्स की सप्लाई भी शामिल है। इसके अलावा चुनिंदा सेक्शंस में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और OFC केबल का काम भी किया जाएगा।
GPT Infraprojects का शेयर एक महीने में 8 प्रतिशत कमजोर
GPT इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 112.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक महीने में 8 प्रतिशत फिसला है। वहीं 3 साल में 84 प्रतिशत और 5 साल में 424 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 150 रुपये और एडजस्टेड लो 96 रुपये है।
Bonus Share: हर 2 शेयरों पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर
कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 11 नवंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस डिविडेंड का पेमेंट शेयरहोल्डर्स को 4 दिसंबर को या उससे पहले हो जाने की उम्मीद है।
कंपनी की वित्तीय सेहत
जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में GPT Infraprojects का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 274.72 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 19.95 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 1.58 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,226.27 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 96.46 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 7.63 करोड़ रुपये रही।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

