PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

how to check pf balance

how to check pf balance

EPFO PF Balance Check: नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में हर महीने जमा होने वाली रकम बेहद महत्वपूर्ण होती है। कर्मचारी अक्सर जानना चाहते हैं कि उनके खाते में कंपनी ने पीएफ का पैसा जमा किया है या नहीं और अब तक कुल कितनी रकम इकट्ठा हो गई है। इसके लिए अब आपको EPFO ऑफिस जाने या कंपनी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल से अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, EPFO की वेबसाइट और UMANG ऐप के जरिए अपनी पूरी पासबुक भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

ALSO READ: Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों को PF बैलेंस चेक करने के लिए कई सुविधाएं देता है। इनमें ऑनलाइन पासबुक, UMANG ऐप, SMS और मिस्ड कॉल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि बैलेंस चेक करने के लिए हर बार इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ती।

ALSO READ: Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

EPFO की वेबसाइट से ऐसे चेक करें PF बैलेंस और पासबुक

अगर आप अपने PF खाते में जमा रकम का पूरा हिसाब देखना चाहते हैं तो EPFO की आधिकारिक पासबुक वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट EPFO Member Passbook पर जाएं।

2. यहां अपना UAN (Universal Account Number) दर्ज करें।

3. इसके बाद पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करें।

4. लॉगिन होने के बाद अपनी संबंधित कंपनी का Member ID चुनें।

5. अब आपके सामने PF खाते की पासबुक खुल जाएगी।

6. इसमें कर्मचारी और नियोक्ता (कंपनी) के योगदान, पेंशन योगदान और जमा ब्याज की जानकारी देख सकते हैं।

7. जरूरत पड़ने पर पासबुक को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ALSO READ: Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

UMANG ऐप से भी देख सकते हैं PF का पैसा

अगर आप मोबाइल ऐप के जरिए अपना PF बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो UMANG ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सरकारी सेवाओं के लिए उपलब्ध आधिकारिक ऐप है।

इसका तरीका बेहद आसान है:

– सबसे पहले मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करके खोलें।

– सर्च बॉक्स में EPFO लिखकर सर्च करें।

– EPFO सेक्शन में जाकर Employee Centric Services चुनें।

– View Passbook विकल्प पर क्लिक करें।

– अपना UAN नंबर दर्ज करें।

– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।

– इसके बाद अपनी PF पासबुक और खाते में जमा रकम देख सकते हैं।

UMANG ऐप से PF पासबुक देखने के अलावा क्लेम फाइल करने और क्लेम का स्टेटस ट्रैक करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। 

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

बिना इंटरनेट के मिस्ड कॉल से चेक करें PF बैलेंस

अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो भी आप अपना PF बैलेंस जान सकते हैं। EPFO ने इसके लिए मिस्ड कॉल की सुविधा दी है।

EPFO मिस्ड कॉल नंबर

9966044425

 नंबर कॉपी करेंऐसे करें इस्तेमाल:

1. अपने UAN में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें।

2. कॉल दो रिंग के बाद अपने आप कट जाएगी।

3. इसके बाद SMS के जरिए PF बैलेंस और पिछली जमा रकम की जानकारी मिल सकती है।

 

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और उसमें बैंक खाता, आधार या PAN में से कम से कम एक KYC जानकारी जुड़ी होनी चाहिए। यह सुविधा निशुल्क है। 

 

SMS भेजकर भी जान सकते हैं PF खाते का बैलेंस

EPFO की SMS सुविधा के जरिए भी आप अपने PF खाते में जमा रकम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से यह SMS भेजें:

EPFOHO UAN HIN

इस मैसेज को 7738299899 पर भेजें।

 SMS कॉपी करें

यहां UAN की जगह आपको अपना वास्तविक UAN नंबर लिखने की जरूरत नहीं है, बल्कि निर्धारित फॉर्मेट में EPFOHO UAN HIN लिखकर भेजना है। यह SMS रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेजें। जवाब में EPFO आपके पिछले योगदान और उपलब्ध PF बैलेंस की जानकारी भेजेगा। 

 

PF पासबुक में कौन-कौन सी जानकारी मिलती है?

PF पासबुक में केवल खाते में जमा कुल रकम ही नहीं, बल्कि कई दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलती हैं।

– कर्मचारी की तरफ से जमा किया गया PF योगदान।

– कंपनी यानी नियोक्ता की तरफ से जमा रकम।

– पेंशन खाते (EPS) में योगदान।

– खाते में जमा ब्याज की जानकारी।

– महीने के हिसाब से जमा और निकासी का विवरण।

इससे कर्मचारी यह पता लगा सकते हैं कि कंपनी की तरफ से नियमित रूप से PF जमा किया जा रहा है या नहीं।

PF बैलेंस नहीं दिख रहा तो क्या करें?

कई बार कर्मचारी लॉगिन करने के बाद भी अपनी पासबुक नहीं देख पाते। इसके कुछ कारण हो सकते हैं।

– नया UAN एक्टिवेट होने के बाद पासबुक अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है।

– कंपनी ने अभी तक संबंधित महीने का PF योगदान जमा नहीं किया हो।

– UAN में मोबाइल नंबर या KYC की जानकारी अपडेट नहीं हो।

– यदि आप ऐसी कंपनी में काम करते हैं जिसका PF ट्रस्ट खुद संचालित करता है (Exempted Establishment), तो EPFO पोर्टल पर पासबुक उपलब्ध नहीं हो सकती। ऐसी स्थिति में कंपनी से PF स्टेटमेंट लेना होगा।

 

PF खाते की जानकारी चेक करते समय रखें सावधानी

EPFO के नाम पर होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचना भी जरूरी है। अपना UAN, पासवर्ड, आधार नंबर, PAN, बैंक डिटेल और OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। PF बैलेंस चेक करने के लिए किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है। हमेशा EPFO की आधिकारिक वेबसाइट या UMANG ऐप का ही इस्तेमाल करें।