‘बेटी को ले जाओ, कुछ हुआ तो जिम्मेदारी नहीं’: ससुर के फोन से घबराई मां, मुकदमा दर्ज

Kanpur Crime News: कानपुर में ससुराल में बेटी को मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। यह आरोप पश्चिम बंगाल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एकता बगारिया ने लगाया है। उनका कहना है कि बेटी के ससुर ने कोलकाता फोन कर उसे कानपुर से ले जाने के लिए कहा और किसी घटना या दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया। एकता की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।