सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी, जियो आईपीओ की धूम; जानिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता

सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी, जियो आईपीओ की धूम; जानिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता

market ki baat 17 october

भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए यह हफ्ता जबरदस्त रहा। कंपनियों के बेहतर रिजल्ट और देश के सबसे बड़े आईपीओ लांचिंग और सेंसेक्स में 2257 और निफ्टी में 626 अंकों की भारी बढ़त दिखाई दी। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह। 

 

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

सोमवार को सेंसेक्स 548 अंक गिरकर 71925 पर जा पहुंचा तो निफ्टी 157 अंकों की गिरावट के साथ 22363 पर जा पहुंचा। मंगलवार को सेंसेक्स 1109 अंक चढ़कर 73034 पर पहुंच गया वहीं निफ्टी 359 अंकों की बढ़त के साथ 22722 पर था। बुधवार को सेंसेक्स 252 अंक गिरकर 72782 पर जा पहुंचा तो निफ्टी 99 अंकों की गिरावट के साथ 22623 पर बंद हुआ।

 

गुरुवार को सेंसेक्स 1,534 अंक की तूफानी बढ़त के साथ 74,316 पर और निफ्टी भी 375 अंकों की तेजी के साथ 22,997 पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी सेंसेक्स 414 अंक बढ़कर 74729 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 148 अंकों की बढ़त के साथ 23146 पर पहुंच गया। इस हफ्ते निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 12 फीसदी की तेजी दिखाई दी।

 

जियो आईपीओ की लांचिंग

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) के 30,213 करोड़ रुपए के मेगा आईपीओ लिए कंपनी ने 1,065 -1,119 का प्राइस बैंड तय किया है। ग्लोबल और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने जियो आईपीओ के लिए करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की शुरुआती मांग दिखाई है। यह पूरे आईपीओ साइज से 8 गुना से भी ज्यादा है। 

यह बहुप्रतिक्षित IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। वहीं, बड़े संस्थागत और एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की विंडो 19 अक्टूबर 2026 को खुलेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को हो सकता है। एनएसई और बीएसई पर शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को हो सकती है। ALSO READ: IPO खुलने से पहले जियो पर 2.5 लाख करोड़ के दांव, इश्यू साइज से 8 गुना ज्यादा मांग

 

इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल

इस हफ्ते बाजार की चाल तय करने में कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों की अहम भूमिका रही।  विशेष तौर पर IT सेक्टर ने बाजार को जोरदार सपोर्ट दिया। टेक महिंद्रा, टीसीएस (और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में शानदार तिमाही मुनाफे के चलते भारी लिवाली देखने को मिली। इससे पहले के हफ्तों में बाजार लगातार दबाव में था, लेकिन इस हफ्ते घरेलू सूचकांकों ने निचले स्तरों से मजबूत वापसी की।

 

निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी बढ़ाई, जिससे निफ्टी 23,000 के अहम स्तर को पार किया। वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच FII और DII की गतिविधियों का असर बाजार की चाल पर साफ दिखा। जियो आईपीओ की लांचिंग से भी निवेशक उत्साहित नजर आए।

 

कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा कि इस हफ्ते बाजार उतार चढ़ाव के साथ सकारात्मक रहेगा। कंपनियों के रिजल्ट और जियो आईपीओ को लेकर निवेशकों के उत्साह से शेयर बाजार में अच्छी बढ़त दिखाई दी। हालांकि भारत का फॉरेक्स रिजर्व घटा है और महंगाई की मार का भी असर दिखाई दे रहा है। क्रूड के दाम भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि ट्रंप के रूस से तेल खरीदी पर बैन हटाने और भारत को टैरिफ से राहत संबंधी एलान का भी बाजार के लिए पॉजिटिव है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में 22600 पर मजबूत सपोर्ट पर बना हुआ है तो 23600 से 23700 पर स्ट्रांग रेजिस्टेंस भी नजर आ रहा है।

इंडोनेशियाई शेयर मार्केट में भूचाल 

ग्लोबल इंडोक्स प्रोवाइडर MSCI ने चेतावनी दी कि इंडोनेशिया को इमर्जिंग मार्केट का अपने दर्जा गंवाना पड़ सकता है। यह ग्लोबल शेयर सूचकांकों से बाहर हो सकता है। इसके बाद इंडोनेशियाई शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। जकार्ता स्टॉक एक्सचेंज कंपोजिट 11 फीसदी फिसल गया। 1998 के बाद इसमें 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मार्केट में 30 मिनट के लिए ट्रैडिंग रोक दी गई। 2026 में इंडोनेशियाई शेयर बाजार में 40 फीसदी की गिरावट आई है।

 

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।