Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

top news 16 october

Top News 16 October: दिल्ली के कनॉट पैलेस में आज सीजेपी का तिरंगा मार्च, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी। 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग। यूपी से पंजाब तक बारिश, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी। अमेरिका के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी। 16 अक्टूबर की बड़ी खबरें : 

 

सेंट्रल पार्क में सीजेपी का तिरंगा मार्च

दिल्ली के कनॉट पैलेस में आज सीजेपी का तिरंगा मार्च। अभिजीत दिपके ने शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुटने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन की इजाजत। कनॉट पैलेस में सुरक्षा सख्त। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए धारा 163 लगाई। ALSO READ: दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी 

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

 

17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आदेश दिया है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, छूटे हुए नाम शामिल करने और सूची को अपडेट करने का काम किया जाएगा।

 

यूपी से पंजाब तक बारिश, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्‍टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। मंडियों में खुले में रखी धान, बाजरा व मक्के की पैदावार भीगी। धान, कपास व गन्ने की फसलों को भी नुकसान। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी।

 

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी

अमेरिका के ओरेगन में सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस घटना में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हमलावर भी मारा गया। स्कूल में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।