Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Latest News
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
          रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
          Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
          BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
          ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
          ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
          अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
          Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी

        Trading Ideas: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं बंपर कमाई, तो आज इन शेयरों पर लगाएं दांव

        Trading Ideas : 14 अक्टूबर को निफ्टी में 0.44 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे इक्विटी बेंचमार्क ने पिछले सत्र में हुई कुछ बढ़त गंवा दी। हालांकि, NSE पर मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव रही। जहां 1,850 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1,421 शेयरों में गिरावट आई। जब तक बेंचमार्क सूचकांक अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज को स्पष्ट रूप से वापस हासिल नहीं कर लेते, तब तक बाजार के रेंज-बाउंड रहने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए,यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं, जिन पर दांव लगाया जा सकता है।

        LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे की टॉप पिक्स

        रेडिंगटन (Redington)

        रेडिंगटन ने डेली चार्ट पर 20 EMA को फिर से हासिल कर लिया है,जो बेहतर होते सेंटीमेंट का संकेत है। 20 EMA और 50 EMA ने एक बुलिश क्रॉसओवर बनाया है, जबकि स्टॉक 200-दिन के मूविंग एवरेज (200 DMA) के काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो एक पॉजिटिव ट्रेंड को दर्शाता है।

        इसके अलावा,ऑवरली RSI में एक बुलिश क्रॉसओवर देखा गया है,जो बेहतर होते मोमेंटम का संकेत है। चार्ट सेटअप के आधार पर,आने वाले दिनों में ट्रेंड के मजबूत बने रहने की संभावना है,जिसमें 422 रुपये तक की तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ, 388 रुपये पर सपोर्ट है। अगर स्टॉक इससे नीचे जाता है तो इसके मोमेंटम में कमजोरी आ सकती है। इस स्टॉक में 388 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 422 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

        टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies)

        टाटा टेक्नोलॉजीज ने डेली चार्ट पर कंसोलिडेशन पैटर्न को तोड़ दिया है, जो बेहतर होते सेंटीमेंट का संकेत है। कीमत 20 EMA के ऊपर बनी हुई है, जबकि डेली RSI में बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिला है और यह लगातार ऊपर जा रहा है,जो मजबूत मोमेंटम का संकेत है।

        इसका शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव रहने की संभावना है, जिसमें 788 रुपये तक की तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ, 720 रुपये पर सपोर्ट है। अगर शेयर इससे नीचे जाता है तो इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस स्टॉक में 720 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 788 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

        केनरा बैंक (Canara Bank)

        केनरा बैंक ने डेली चार्ट पर 20 EMA को फिर से हासिल कर लिया है, जो बेहतर होते सेंटीमेंट का संकेत है। मौजूदा रिकवरी से पहले, स्टॉक ने एक ऐतिहासिक ‘स्विंग लो’ के पास सपोर्ट लिया था।

        इसके अलावा, डेली RSI में एक ‘बुलिश क्रॉसओवर’ देखा गया है और यह लगातार ऊपर जा रहा है, जो मजबूत होते मोमेंटम को दर्शाता है। शॉर्ट-टर्म ट्रेंड के पॉजिटिव बने रहने की संभावना है, जिसमें स्टॉक 132 रुपये के स्तर तक जा सकता है। नीचे की तरफ, 121.40 रुपये पर सपोर्ट है। अगर स्टॉक इससे नीचे जाता है, तो इसमें बड़ी गिरावट आ सकती है। इस स्टॉक में 121.40 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 132 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

        SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की टॉप पिक

        जिंदल सॉ (Jindal Saw)

        जिंदल सॉ ने अपनी 283–275 रुपये की कंसोलिडेशन रेंज को तोड़ दिया है,जो सितंबर के आखिर से बनी हुई थी। स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुआ जो इसके निकट-अवधि के प्राइस स्ट्रक्चर में सुधार का संकेत है। 100-दिवसीय EMA लगातार एक डायनामिक सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है,जिसने अक्टूबर की शुरुआत से अब तक दो बार खरीदारी को ट्रिगर किया है।

        यह स्टॉक अब अहम शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इसके पॉजिटिव टेक्निकल सेटअप को और मजबूत बनाता है। RSI में 40 के स्तर के आसपास से जोरदार उछाल आया है, जो बुलिश मोमेंटम के मजबूत होने का संकेत है।

        इसके अलावा, ADX इंडिकेटर पर DI+ लाइन, DI- लाइन के ऊपर आ गई है, जो बुलिश रुझान को और पुख्ता करती है। यह ब्रेकआउट आगे और तेजी आने का रास्ता खोल सकता है। इसलिए, 295–298 रुपये के दायरे में इसमें खरीदारी (accumulate) करने की सलाह है, जिसमें 286 रुपये पर स्टॉप-लॉस रखें। ऊपर की तरफ, शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 320 रुपये के स्तर को छू सकता है।

        रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries)

        रेन इंडस्ट्रीज ने अपनी 230–191 रुपये की कंसोलिडेशन रेंज को तोड़ दिया है,जो अगस्त की शुरुआत से बनी हुई थी। इस ब्रेकआउट को ट्रेडिंग वॉल्यूम में अच्छी बढ़ोतरी का समर्थन मिला है, जिससे कीमतों में पॉजिटिव एक्शन को मजबूती मिल रही है।

        RSI काफी समय तक लगभग स्थिर रहने के बाद ऊपर की ओर मुड़ गया है और 60 के स्तर के पार चला गया है, जो फिर से तेजी के रुझान (bullish momentum) का संकेत देता है। इसके अलावा, MACD लाइन सिग्नल लाइन के ऊपर आ गई है और जीरो लाइन के ऊपर ट्रेड कर रही है, जो तेजी के इस रुझान को और मजबूत करती है।

        ADX इंडिकेटर पर DI+ लाइन, DI- लाइन के ऊपर है और दोनों के बीच का अंतर बढ़ रहा है, जो यह दर्शाता है कि बाजार में मंदड़ियों के मुकाबले तेजड़ियों का दबदबा बढ़ रहा है।

        इसलिए, 235–240 रुपये के दायरे में खरीदारी (accumulation) करने की सलाह है, जिसमें 225 रुपये का स्टॉप-लॉस रखें। ऊपर की तरफ, शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 255 रुपये के स्तर को छू सकता है।

        कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank)

        कर्नाटक बैंक 20 अगस्त से 346–310 रुपये की रेंज में कंसोलिडेट कर रहा है। गिरता हुआ ADX दिशात्मक मजबूती और वोलैटिलिटी में कमी को दर्शाता है, जो एक कंसोलिडेशन फेज का संकेत है। हालांकि, यह स्टॉक डेली और वीकली दोनों टाइमफ्रेम पर प्रमुख शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे इसका बड़ा तकनीकी सेटअप पॉजिटिव बना हुआ है।

        RSI में 60 के स्तर से थोड़ी गिरावट आई है,जो तेजी के रुझान में एक अस्थायी ठहराव का संकेत है। प्राइस एक्शन और टेक्निकल इंडिकेटर्स का तालमेल यह बताता है कि स्टॉक एक संभावित ब्रेकआउट के लिए आधार तैयार कर रहा है। कंसोलिडेशन रेंज से बाहर एक साफ चाल, आगे की दिशा के बारे में नए संकेत दे सकती है।

        इसलिए, 337–342 रुपये के दायरे में खरीदारी (accumulate) करने की सलाह है, जिसमें 325 रुपये का स्टॉप-लॉस रखें। ऊपर की तरफ, शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 365 रुपये के स्तर को छू सकता है।

        जैनम की डिप्टी मैनेजर -रिसर्च-टेक्निकल डिपार्टमेंट, वैशाली पटेल की पसंद

        एजिस लॉजिस्टिक्स(Aegis Logistics)

        एजिस लॉजिस्टिक्स एक लंबे कंसोलिडेशन दौर से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है। हाल ही में, इसके शेयर ने 1,450 रुपये के रेजिस्टेंस जोन को फिर से हासिल कर लिया है। यह एक ऐसा स्तर है जिसने पिछले कुछ महीनों से इसकी तेजी को रोक रखा था। रेजिस्टेंस के पास ‘हायर लो’ (higher lows) का बनना लगातार बनी हुई खरीदारी की दिलचस्पी को दर्शाता है और यह संकेत देता है कि ऊंचे स्तरों पर भी शेयरों को जमा (accumulate) किया जा रहा है।

        ब्रेकआउट की कोशिश को ट्रेडिंग वॉल्यूम में आई जोरदार बढ़त से और सपोर्ट मिल रहा है, जो बाजार में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। स्टॉक अपने अम मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है जो मौजूदा ट्रेंड को और पुख्ता करता है।

        मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। RSI न्यूट्रल स्तर से ऊपर जा रहा है, जो मजबूत होते बुलिश सेंटीमेंट को दर्शाता है। प्राइस स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि स्टॉक कंसोलिडेशन (स्थिरता) के दौर से निकलकर एक्सपेंशन (विस्तार) की ओर बढ़ रहा है, जो अक्सर एक लंबे ट्रेंड की शुरुआत का संकेत होता है। इस स्टॉक में 1,440 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 1,560 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

        विंध्य टेलीलिंक्स (Vindhya Telelinks)

        विंध्य टेलीलिंक्स ने ‘डबल-बॉटम ब्रेकआउट’ पूरा करने के बाद एक मजबूत तेजी का सेटअप दिखाया है। नेकलाइन ज़ोन के ऊपर ब्रेकआउट के बाद, यह स्टॉक लगातार ‘हायर हाई’ और ‘हायर लो’ बना रहा है। 2,950–3,000 रुपये के ज़ोन में हालिया प्राइस एक्शन यह संकेत देता है कि निचले स्तरों से आई तेज रैली के बाद, स्टॉक रेजिस्टेंस के ठीक नीचे एक हेल्दी कंसोलिडेशन के दौर में है।

        यह स्टॉक अपने 20 डे, 50 डे और 100 डे के मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो मौजूदा ट्रेंड की मजबूती को दर्शाता है। शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के पास ‘हायर लो’ (higher lows) का बनना, इसके पॉजिटिव प्राइस स्ट्रक्चर को और मजबूत करता है। इस स्टॉक में 2,820 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 3,090 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

        तत्व चिंतन फार्मा केम (Tatva Chintan Pharma Chem)

        तत्व चिंतन फार्मा केम ने 1,820–1,840 रुपये के आसपास अपने ब्रेकआउट जोन को सफलतापूर्वक रीटेस्ट किया है और इसमें एक मज़बूत उछाल देखने को मिला है, जो इस ब्रेकआउट की पुष्टि करता है। इससे पहले, यह स्टॉक एक लंबे कंसोलिडेशन दायरे से ऊपर निकला था और अब ब्रेकआउट स्तर की ओर वापस आने (पुलबैक) से इसमें नई खरीदारी का रुझान देखने को मिल रहा है। इस तरह के ब्रेकआउट-रीटेस्ट पैटर्न को आमतौर पर अच्छा माना जाता है,क्योंकि ये दर्शाते हैं कि रेजिस्टेंस अब सपोर्ट में बदल गया है।

        यह स्टॉक अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि रीटेस्ट जोन से हाल ही में आई उछाल इसके मौजूदा ट्रेंड की मजबूती को दर्शाती है। सपोर्ट एरिया से हुई तेज रिकवरी निचले स्तरों पर खरीदारी (एक्युमुलेशन) का संकेत देती है और अपट्रेंड के जारी रहने की संभावना को बढ़ाती है। इस स्टॉक में 1,880 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 2,020 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

         

        Market Technicals : LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे से जानें कैसी रह सकती है बाजार की चाल, क्या हो कमाई की रणनीति

         

        डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        YouTube AI Music Label: अब AI से बने गानों पर लगेगा लेबल, YouTube Music ने शुरू की पहल
        तिहाड़ जेल में कटी सौरव दास और आशुतोष रांका की पहली रात: जमीन पर कंबल बिछाकर सोए, दाल-रोटी का सहारा
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        • अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा; दुनिया की तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
        • Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा ‘देवी’ नाम
        • ‘बस कुछ हफ्तों की बात…’, भारत से ट्रेड डील पर US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दे दिया बहुत बड़ा संकेत
        • संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
        • Qualcomm layoffs: स्नैपड्रैगन चिप बनाने वाली कंपनी में छंटनी की तैयारी, स्मार्टफोन की घटती बिक्री से बढ़ी परेशानी
        • 2 घंटे में ही 2500 से ज्यादा फ्लैट बुक! दशहरा पर DDA का 15 लाख वाला फ्लैट का ऑफर मचा रहा धूम, 25% डिस्काउंट संग सारी डिटेल जानिए
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • आकाश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की प्राथमिकताएं बताईं, कहा-इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने पर होगा फोकस
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        5:53 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 20°C
        clear sky
        68 %
        1014 mb
        2 mph
        Wind Gust: 2 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        21°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 60% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 30% 1013 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार