बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

boat accident

बिहार के हाजीपुर जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक नाव पर करीब 15 से 20 लोग सवार थे। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृतकों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

ALSO READ: Rahul Gandhi : कौन हैं ‘देहरादून में छिपी महिला’, जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुई। खबरों के मुताबिक नाव पर सवार लोग दावत में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नाव नदी में पलट गई और हादसा हो गया।

ALSO READ: China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

फिलहाल हादसे के कारणों और प्रभावित लोगों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों की संख्या और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।