Kanpur News: पहले दिखाए कमाई के सपने, फिर 19.46 लाख लेकर गायब, मुकदमा दर्ज

Kanpur Online Fraud: कानपुर में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। कल्याणपुर के आवास विकास नंबर-1 निवासी व्यक्ति से ऑनलाइन निवेश और काम कराने का आश्वासन देकर 19 लाख 46 हजार 316 रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक, सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि रुपये मिलने के बाद न तो वादा पूरा किया गया और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित की तहरीर पर कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।