IND vs WI Match Live Score: भारत को बैक-टू-बैक लगे दो झटके, ईशान के बाद कप्तान लौटे पवेलियन

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा। मुकाबले में शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पर बैटिंग कर रही है

भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज भी भारत को कड़ी टक्कर देने को तैयार है। क्या तीसरे मैच में वैभव को मौका मिलेगा। आइए जानते हैं तीसरे मुकाबले में कैसी होगी भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में जमकर रन बने थे। भारत ने वेस्टइंडीज को 250 रन का टारगेट दिया था। रांची में खेले गए पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 250 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कर शानदार जीत दर्ज की। टीम की इस जीत में कप्तान शाई होप का शतक सबसे बड़ा आकर्षण रहा। इससे पहले भारत ने सीरीज के पहले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के दम पर जीत हासिल की थी। अब दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।