Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

cjp protest and delhi security

Top News 10 October: कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके का दावा- केंद्र सरकार युवाओं यानी जेनजी से डरी हुई है। राहुल गांधी बोले- उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज नहीं किया। रूस से तेल खरीदेगा अमेरिका। विंडीज का भारत के खिलाफ 250 का रिकॉर्ड चेस। 10 अक्टूबर की बड़ी खबरें :

 

CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली में सुरक्षा सख्‍त

केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के आज जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को रोकने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। 37 जगह नाकाबंदी, 15 हिरासत केंद्र बनाए गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली आने वाली 250 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। ALSO READ: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

 

जेनजी से डरी सरकार : दीपके

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- दिल्ली में सुरक्षा कड़ी करने से साफ है कि केंद्र सरकार युवाओं यानी जेनजी से डरी हुई है। उसने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं लेकिन युवा आपसे नहीं डरता।

 

राष्‍ट्रपति ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज नहीं किया

NDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज नहीं किया। बल्कि उनसे सबूत देने को कहा। ALSO READ: राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

 

रूस से तेल खरीदेगा यूएस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एलान किया कि रूस तुरंत अमेरिका को 3 लाख टन डीजल की आपूर्ति करेगा। नवंबर के महीने में 5 लाख टन और इसके बाद 10 लाख टन और सप्लाई होगी। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद यह घोषणा की। 

 

विंडीज का भारत के खिलाफ 250 का रिकॉर्ड चेस

कप्तान शाई होप के 45 गेंदों में नाबाद 102 रनों के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत द्वारा दिया गया रिकॉर्ड 250 रनों का चेस 9 गेंदें शेष रहकर पा लिया। यह वेस्टइंडीज का रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर है। ALSO READ: कप्तान शाई होप के शानदार शतक ने विंडीज को भारत के खिलाफ कराया 250 का रिकॉर्ड चेस