LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

abhijeet dipke

Latest News Today Live Updates in Hindi : केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के आज जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को रोकने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। 37 जगह नाकाबंदी, 15 हिरासत केंद्र बनाए गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली आने वाली 250 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। पल पल की जानकारी…

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके आज जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने कहा- दिल्ली में सुरक्षा कड़ी करने से साफ है कि केंद्र सरकार युवाओं यानी जेनजी से डरी हुई है। उसने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं लेकिन युवा आपसे नहीं डरता।दिल्ली के कनॉट पैलेस पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

-जंतर-मंतर पर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले जंतर मंतर और इंडिया गेट इलाके में सुरक्षा सख्‍त। फिरोज शाह रोड और मंडी हाउस पर RAF को तैनात किया गया है। 

-दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर इलाके में गाड़ियों की चेकिंग बढ़ाई गई।

-सीजेपी प्रोटेस्ट के मद्देनजर DMRC ने कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी है।