विश्व चैंपियन द.अफ्रीका ने टेस्ट के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा

AUSvsSA दक्षिण अफ्रीका ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के छह विकेट 187 रन पर निकाल दिये जबकि खराब रोशनी के कारण खेल 24.4 ओवर पहले ही रोकना पड़ा।

मैट रेनशॉ 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने पैट कमिंस (33) के साथ सातवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 63 रन जोड़ लिये हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के बाद आस्ट्रेलिया ने छह विकेट 126 रन पर गंवा दिये थे।

ट्रेविस हेड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें मूल्डर ने नौ के स्कोर पर पवेलियन भेजा। निक मेडिंसन और हेड ने पारी की शुरूआत की थी। वह खाता खोने बिना यानसेन की गेंद पर बोल्ड हुए।

स्टीव स्मिथ और मार्कस लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिये 60 रन जोड़े। मूल्डर ने लाबुशेन को 37 के स्कोर पर पगबाधा आउट किया। वहीं स्मिथ यानसेन का शिकार हुए।

एनरिच नॉर्किया ने 42वें ओवर में एलेक्स कारी (14) और ब्यू वेबस्टर (चार) के विकेट चटकाये ।