
Sandpaper Gate यह 24 मार्च 2018 को हुआ क्रिकेट जगत का एक बड़ा विवाद साबित हुआ जब ऑस्ट्रेलियाई टीम के 3 खिलाड़ियों ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की और कैमरे को धोखा ना दे सके। कल से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज से पहले प्रसारणकर्ता ने इस पर चुटकी लेते हुए वीडियो अपलोड किया है कि इस बार हमारी निगाहें पहले से ज्यादा तेज रहेंगी।
Our cameras will be sharp for this 3-match Test series SA v Aus | 1st Test | 9 October | 9:30 CAT #SAvAUS #SSCricket https://t.co/BrUBZZWwUF
— SuperSport (@SuperSportTV) October 7, 2026
क्या हुआ था सैंडपेपर विवाद में
बॉल टैम्परिंग की इस हरकत को अंपायरों की नज़र से तो बचा लिया था, लेकिन कैमरे की नज़र में आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की पूरी पोल पट्टी खुल गई थी। मैच के दौरान कैमरन बेनक्रॉफ्ट को जेब से किसी चीज़ को निकालते हुए देखा गया था, जिसके बाद अंपायरों को उन पर शक हुआ और उन्होंने बेनक्रॉफ्ट से पूछताछ की थी। बेनक्रॉफ्ट ने अंपायरों को जेब से निकालकर पाउच दिखाया, जो चश्मे के पैकेट जैसा दिख रहा था।
अंपायरों को यह मामूली चीज़ लगी और उन्होंने जारी रखा गया था। कुछ देर बाद स्टेडियम में लगे बड़े स्क्रीन पर बेनक्रॉफ्ट का वह वीडियो दिखाया गया था, जिसमें वे टैम्परिंग कर रहे थे। इसके बाद स्टेडियम में हंगामा शुरू हो गया था। कैमरे ने बेनक्रॉफ्ट की यह हरकत पकड़ ली और सार्वजनिक कर दी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास छुपाने को कुछ नहीं था। इस पूरे मामले को उजागर करने में कैमरामैन की बड़ी भूमिका रही थी।
गेंद से छेड़खानी मामले में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कड़ा रवैया अपनाते हुए आज टेस्ट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट को आरोपी बनाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया था।
इसके बाद इन तीनों खिलाड़ियों पर ही एक साल का प्रतिबंध लगा था। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ तो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल गए लेकिन कैमरून बैकरोफ्ट के करियर का अंत हो गया था। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे।उस वक्त से अब तक सिर्फ स्टीव स्मिथ ही वह क्रिकेटर है जो वर्तमान में भी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा है उन पर इस सीरीज में पूरे समय नजर रहने वाली है।

