
विश्वकप में पहली बार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक नया इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि महिला हॉकी टीम की रैंकिंग पुरुष हॉकी टीम से बेहतर हो। एशियाई खेलों में इन दोनों ही टीमों ने स्वर्ण पदक जीता।
महिला टीम ने चीन को सिर्फ 1 गोल के अंतर से हराकर ना केवल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता बल्कि स्वत ओलंपिक क्वालिफिकेशन भी पा लिया, अब पिछली बार की तरह टीम को क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से बड़े अंतर से हराया और अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया।
लेकिन कुल रैंकिंग की बात करें तो भारतीय महिला टीम सातवें पायदान पर है और भारतीय पुरुष टीम आठवें पायदान पर है। ऐसा भारतीय हॉकी इतिहास में पहली बार हुआ है कि महिला टीम की रैंक पुरुष टीम से बेहतर हो।
पहली बार महिला टीम हॉकी विश्वकप में पुरुष हॉकी टीम से निकली आगे
हॉकी विश्वकप में हमेशा भारतीय पुरुष टीम से महिला टीम कोसो पीछे रहती थी। ना जाने कितनी बार तो महिला टीम क्वालिफाय ही नहीं कर पाती थी। लेकिन अगस्त में खेले गए महिला टीम ने ना केवल क्वालिफाय किया बल्कि अपने पुरुष साथियों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस बार उम्मीद की पुरुष टीम कम से कम सेमीफाइनल खेलेगी और महिला टीम से कोई उम्मीद ही नहीं थी। लेकिन भारतीय महिला टीम ने पांचवा पायदान पाया और पुरुष टीम को आठवां पायदान मिला।
टीम ने 5वें-छठे स्थान के लिए खेले गए मैच में दुनिया की नंबर 5 टीम जर्मनी को 3-1 से हराया।इस नतीजे से भारतीय महिला टीम को पांचवां स्थान मिला, जो 1974 में हुए पहले महिला वर्ल्ड कप (जिसमें वे चौथे स्थान पर रही थीं) के बाद से उनका वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।टीम ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ़ एक हार का सामना किया। उन्होंने चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बेहतर रैंकिंग वाली टीमों के साथ मैच ड्रॉ कराए और दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया।यह सब भारत ने तब किया जब दल में 11 युवा खिलाड़ी थे और अपना पहला विश्वकप खेल रहे थे।
पुरुष टीम ने पूल डी के मुकाबले में इंग्लैंड जैसी टीम से 4-2 से मैच गंवाया।वह भी मैच में बढ़त बनाने के बाद। इसके बाद टीम का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा था लेकिन 5-3 की स्कोरलाइन संतोषजनक नहीं थी।
अगले दौर में टीम को नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना मिली। नीदरलैंड्स ने भारतीय टीम को 3-1 से हराया।अर्जेंटीना के खिलाफ भारत 3-5 से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

