22 अक्टूबर से शुरु होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए जल्द ही टीम का एलान हो सकता है। अजीत आगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया है ऐसे में प्रज्ञान ओझा बतौर अंतिरम मुख्य चयनकर्ता न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम चुन सकते हैं। गौरतलब है कि प्रज्ञान ओझा भारतीय क्रिकेट के हित में निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं। ईशान किशन को टी-20 विश्वकप टीम में रखने का निर्णय भी उनका ही था।
ऐसे में यह रोहित शर्मा के लिए सही संकेत नहीं है भले ही उन्होंने घरेलू पिच पर दसवीं रैंक की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 और 92 रनों की पारी ही क्यों ना खेल दी हो। प्रज्ञान ओझा अजीत आगरकर के करीबी भी रहे हैं और माना जा रहा था कि लॉर्ड्स एकदिवसीय मैच से पहले रोहित शर्मा के संन्यास पर प्रज्ञान ओझा की सहमति थी। ऐसे में क्या प्रज्ञान ओझा रोहित शर्मा को ड्रॉप करने की हिम्मत दिखाएंगे यह 48 घंटों में पता चल जाएगा।
प्रज्ञान ओझा की अगुआई वाली चार सदस्यीय समिति को भारत ए के न्यूजीलैंड के ‘शैडो टूर’ के लिए भी टीम का चयन करना है जिसमें वे 19 नवंबर से शुरू होने वाले दो डब्ल्यूटीसी मैचों की तैयारी के अंतर्गत तीन ‘अनौपचारक टेस्ट’ खेलेंगे।इनके बीच में पांच वनडे मैच भी हैं जो अगले साल के 50 ओवर के विश्व कप की तैयारियों का बड़ा हिस्सा हैं।
3 मैचों में 2 शतक मार चुके यशस्वी जायसवाल का करियर शुरु होने से पहले खत्म होता दिख रहा है क्योंकि उनकी जगह 39 वर्षीय पूर्व कप्तान खेलना चाहता है। ऐसे में प्रज्ञान ओझा क्या स्टार कलचर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अंदर तक रोहित शर्मा की पीआर मशीनरी की गही पैठ का सामना कर पाएंगे यह देखने वाली बात होगी।

2027 एकदिवसीय विश्व कप का सवाल टाल गए रोहित शर्मा
भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है। एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व कप्तान ने एक पंक्ति में जवाब दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण रोहित के वनडे प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रहे हैं।
रोहित ने कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।’’वनडे विश्व कप 2027 की सह-मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।’भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कुछ दिन पहले स्पष्ट कर दिया था कि रोहित को लेकर अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
एकदिवसीय में आधे साल तक संघर्ष करते रहे रोहित शर्मा
गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए। उन्हें जैकब बैथल ने बोल्ड किया।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे। दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका 5 रनों पर गस एटिंकसन ने कैच छोड़ा था।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।

