Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

nishan cars

वाहन विनिर्माता निसान मोटर इंडिया की सितंबर के दौरान घरेलू बाजार में थोक बिक्री सालाना आधार पर 100 प्रतिशत बढ़कर 3,300 वाहन हो गई। कंपनी ने गुरुवार को मासिक बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि सितंबर, 2025 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,652 वाहन बेचे थे।

ALSO READ: Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

हालांकि सितंबर में कंपनी का निर्यात 24.2 प्रतिशत घटकर 6,725 वाहन रह गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 8,873 वाहन था। निर्यात घटने से कंपनी की कुल बिक्री 4.8 प्रतिशत घटकर 10,025 इकाई रह गई, जो साल भर पहले 10,525 इकाई थी।

ALSO READ: Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने बयान में कहा कि सितंबर में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर करीब दोगुनी हो गई, जिससे भारत में निसान के उत्पाद-केंद्रित कारोबार और नेटवर्क को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कंपनी नए उत्पादों और मजबूत नेटवर्क के जरिए भारत में अपनी वृद्धि की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी भारतीय बाजार में मैग्नाइट, ट्राइबर और टेक्टॉन मॉडल की बिक्री करती है।