
INDvsWI भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक (101 रन) की बदौलत भारत ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए 406 रनों के लक्ष्य को बौना बना दिया और पिछले मैच की तरह यह मैच भी 8 विकेटों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए थे लेकिन भारत ने 252 रनों की सलामी साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। भारत ने यह लक्ष्य 6.3 ओवर पहले ही बना लिया।
दूसरा विकेट पिछले मैच के शतकवीर विराट कोहली का रहा। भारत 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है और सीरीज में अपराजेय बढ़त बना चुका है।यह वनडे में रनों का पीछा करते हुए भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 360 रनों का पीछा किया था।
शुभमन गिल ने 133 गेंदों में 233 रन बनाए जिसमें 26 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वहीं रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 101 रन बनाए।यह शुभमन गिल के करियर का दोहरा शतक है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज दोहरा शतक भी है।
India seal a historic record chase against West Indies to clinch an unassailable lead in the ODI series
: https://t.co/qGrCAE7B7s pic.twitter.com/OSw0ijjtpM
— ICC (@ICC) September 30, 2026
इससे पहले जॉन कैंपबेल (101), शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) के शानदार शतकों से वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में बुधवार को 50 ओवर में सात विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर बना लिया।
टॉस जीतकर एक बार फिर भारत ने गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया और वेस्टइंडीज़ ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की। कैंपबेल ने शतक जड़ा और फिर होप और जंगू की ओर से भी शतक आए। यह वेस्टइंडीज़ के वनडे इतिहास में पहली बार था जब तीन बल्लेबाज़ों ने एक पारी में शतक जड़े। इसके अलावा वेस्टइंडीज़ ने पहली बार वनडे में 400 का आंकड़ा पार किया।
भारतीय गेंदबाज पूरे मैच के दौरान रन रोकने के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन तीनों बल्लेबाज शतक पूरा करके ही आउट हुए। जॉन कैंपबेल ने 68 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के मारे। शाई होप ने 94 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। आमिर जंगू ने ज्यादा तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के मारे।
भारत की तरफ से गुरनूर बराड़, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। आकिब नबी अपने डेब्यू मैच में सबसे अधिक रन ख़र्च करने वाले भारतीय बने और अपने डेब्यू मैच में सबसे ज़्यादा रन देने वाले दुनिया के चौथे महंगे गेंदबाज बने।

