मोदी-ट्रंप की फोन पर बातचीत, व्यापार से लेकर West Asia तक कई मुद्दों पर चर्चा

मोदी-ट्रंप की फोन पर बातचीत, व्यापार से लेकर West Asia तक कई मुद्दों पर चर्चा

sargio gor on modi trump friendship

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।

ALSO READ: Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बातचीत को “productive” यानी सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

 

पीएम मोदी के मुताबिक, बातचीत के दौरान व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण तकनीक (Critical Technologies) समेत कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका की Comprehensive Global Strategic Partnership को और मजबूत करने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

 

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए जारी प्रयास भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देश लगातार संपर्क में रहेंगे। इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति और द्विपक्षीय सहयोग को लेकर बातचीत हो चुकी है।

ALSO READ: Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

इस फोन बातचीत में Trade, Defence, Energy और Critical Technologies जैसे मुद्दों का महत्व खास तौर पर सामने आया। भारत और अमेरिका के बीच इन क्षेत्रों में सहयोग को रणनीतिक साझेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। अमेरिका एशिया महाद्वीप क्षेत्र में भारत की स्थिति और उसकी बढ़ती ताकत को देखते हुए उसके साथ मजबूत रक्षा संबंधों को आगे बढ़ा रहा है।