बडगाम एनकाउंटर में सेना को बड़ी सफलता: लश्कर का टॉफ कमांडर फौजी मूसा ढेर

बडगाम एनकाउंटर में सेना को बड़ी सफलता: लश्कर का टॉफ कमांडर फौजी मूसा ढेर

badgam encounter

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार देर रात मध्य कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हुई भीषण मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर सुलेमान शाह उर्फ ‘फौजी मूसा’ मारा गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। ALSO READ: कठुआ में बहस के बाद CISF कैंप में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

 

यूसमर्ग की पहाड़ियों में छिपी थी लोकेशन

अधिकारियों के अनुसार, मध्य कश्मीर के कोराग (यूसमर्ग) इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही सतर्क जवानों ने संदिग्धों को ललकारा, छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से जोरदार मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने लश्कर कमांडर मूसा को ढेर कर दिया।

 

पीर पंजाल रेंज में था आतंक का पर्याय

मारे गए आतंकवादी सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ की सुरक्षा बलों को लंबे समय से तलाश थी। वह पिछले कई वर्षों से पीर पंजाल रेंज के दोनों ओर कई आतंकी हमलों में शामिल रहा था। खास बात यह है कि मूसा इसी महीने की शुरुआत में यूसमर्ग की पहाड़ियों में हुई एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग निकला था, लेकिन इस बार वह जवानों के शिकंजे से बच नहीं सका। ALSO READ: उधमपुर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश जारी

मुठभेड़ के बाद दूधपथरी के दूरदराज के जंगली इलाकों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में अभी कुछ और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है।