
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इनमें 6 उत्तर प्रदेश और 4 बिहार के है।
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव के लिए भाजपा ने 6 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। पार्टी ने वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश यादव और इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर को टिकट दिया है। इसी तरह वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर त्रिपाठी और गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।
बिहार MLC चुनाव में पार्टी ने पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, कोशी स्नातक से डॉ. एन के यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रसाद सिंह को टिकट दिया है। बिहार की 8 सीटों में से 4 सीटें टीचर्स के लिए और चार सीटें ग्रेजुएट के लिए हैं। इस चुनाव को लेकर JDU और BJP ने चार-चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने वाराणसी शिक्षक से
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/gDGtRNktyx
— BJP (@BJP4India) September 29, 2026
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों और 11 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी। राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर को होगी, जबकि MLC के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि दोनों चुनावों के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। बिहार में भी एमएलसी चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे। मतगणना के बाद 27 अक्टूबर को चुनाव परिणामों की घोषणा होगी।


