चीन जीता 80 गोल्ड भारत 2, प्रशंसकों ने कहा क्यों बर्बाद किए 702 करोड़ रुपए

एशियाई खेलों में जहां चीन 80 पदक जीत चुका है और लग रहा है कि सिर्फ 2-3 खेलों में ही स्वर्ण पदक नहीं जीतेगा वहां ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सिर्फ 2-3 खेलों में ही  स्वर्ण पदक जीतेगा। हांगजाऊ में हुए एशियाई खेलों में जहां भारत इस वक्त तक 28 गोल्ड मेडल जीत चुका था इस बार अब तक  सिर्फ 2 गोल्ड मेडल आए हैं। पहला महिला क्रिकेट में और दूसरा निशानेबाजी में ऐसे में भारत का हांगजाऊ के 107 पदक तालिका से बेहतर प्रदर्शन करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है।

भारत को सबसे ज्यादा नुकसान निशानेबाजी और रोइंग में हुआ जहां पिछली बार भारत ने रोइंग में 5 पदक जीते थे अभी सिर्फ एक ही है। वहीं निशानेबाजी में भी पिछली बार के मुकाबले पदक आधे ही हैं।

ऐसे में खेल प्रेमी इस बात पर नाराज हो रहे हैं कि खेल मंत्रालय ने भारतीय खिलाड़ियों पर इतना पैसा बहाया ही क्यों। गौरतलब है कि जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत का 503 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है।

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जानकारी दी कि मंत्रालय ने एशियाड दल और उनके कोच तथा इक्विपमेंट के लिए 702 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।503 सदस्यों वाले इस दल में एथलीट और सपोर्ट स्टाफ़ शामिल हैं, जिनमें से 300 से ज़्यादा एथलीट पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेंले रहे हैं।