
Weather Update : देशभर में मानसून का कहर एक बार फिर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बादलों ने जमकर तबाही मचाई है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में तो एक ही दिन में 200 मिमी से अधिक पानी बरसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिस्त्री बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने डिप्रेशन के असर से आज भी कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के बस्तर में 6 स्थानों पर एक दिन में 200 से ज्यादा मिमी पानी बरसा। तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश से रांची में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई पेड़ उखड़ गए और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या समेत कई शहरों में बारिश हुई।
????️ Highest Rainfall Recorded in the Last 24 Hours on 25th September 2026
Stay updated with the latest weather observations and forecasts from IMD.#Rainfall #HeavyRainfall #WeatherUpdate #IMD #IndiaWeather #RainfallObservation pic.twitter.com/iZb1jro59q— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 25, 2026
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भी ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान के बिजली कड़कने और 40 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
कमजोर होगा डिप्रेशन
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण ओडिशा और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है। आज सुबह 08:30 बजे यह डिप्रेशन दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण आंतरिक ओडिशा के ऊपर, नुआपाड़ा (ओडिशा) के उत्तर-उत्तर पश्चिम के पास तथा रायपुर (छत्तीसगढ़) से लगभग 80 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, चंपा से 130 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और बिलासपुर से 140 किमी दक्षिण में केंद्रित था।
इसके बहुत अधिक संभावना है कि यह प्रणाली उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगी, अगले 12 घंटों तक अपने डिप्रेशन की तीव्रता को बनाए रखेगी, और उसके बाद के 12 घंटों में एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो जाएगी। यह प्रणाली संबलपुर और रायपुर स्थित डॉपलर वेदर रडार की निरंतर निगरानी में है।
The Depression over south Odisha & adjoining south Chhattisgarh, moved north-northwestwards with a speed of 15 kmph during past 06 hours and lay centered at 0830 hrs IST of today, 25th September 2026 over south Chhattisgarh and adjoining south interior Odisha, near latitude… pic.twitter.com/SVB4BSMnJZ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 25, 2026
दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 25 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


