Viral Video: दार्जिलिंग शहर अपनी खूबसूरत पहाड़ियां, ठंडी हवा और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। इन दिनों दार्जिलिंग से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आ रहा है। दार्जिलिंग में हनीमून मनाने गए न्यूली वेड कपल के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपल के साथ ये हादसा होमस्टे में बारबेक्यू के दौरान हुआ। इस हादसे में दुल्हन बुरी तरह झुलस गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक एक्स यूजर सीसीटीवी वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ बताया गया कि कपल का हनीमून बारबेक्यू में लगी आग के बाद हादसे में बदल गया। बताया जा रहा है कि आग होमस्टे की बालकनी तक फैल गई थी।
बारबेक्यू के दौरान हुआ हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा 13 सितंबर को होमस्टे में हुए बारबेक्यू कार्यक्रम के दौरान हुआ। निकिता साहा अपने पति सौविक दास के साथ सिट्टोंग ऑरा होमस्टे में ठहरी हुई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी वीडियो में दोनों बारबेक्यू के पास बैठे नजर आ रहे हैं। तभी एक व्यक्ति ग्रिल के पास आता है और एक कंटेनर से आग में कोई तरल पदार्थ डालता है। इसके कुछ ही देर बाद आग अचानक तेज हो जाती है और निकिता की ओर फैल जाती है। वीडियो में वह आग की चपेट में आती और फिर जमीन पर गिरती नजर आ रही हैं।
बुरी तहर जल गई निकिता
हालात बिगड़ते ही सौविक अपनी पत्नी निकिता को बचाने के लिए उसकी तरफ दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। बताया जा रहा कि वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने अपनी टी-शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आग पर काबू पाने और निकिता की मदद करने की कोशिश की। हादसे में निकिता के शरीर का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा झुलस गया है और उनका सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके पति सौविक का हाथ भी जल गया।
DARJEELING HONEYMOON TURNS INTO NIGHTMARE!
A honeymoon trip to Sitong, Kurseong, reportedly turned horrific after a barbecue fire spread across a homestay balcony, leaving Nikita Chopra severely burnt. pic.twitter.com/3V7GvdcMO1
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 18, 2026
दो महीने पहले हुई थी शादी
ये जोड़ा उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला है और करीब दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाके सिट्टोंग पहुंचे थे। इस हादसे के बाद होमस्टे में सुरक्षा और आपात स्थिति में मदद को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, निकिता के परिवार ने आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद उन्हें पूरी मदद नहीं मिली। परिवार ने इलाज के लिए समय पर किए गए इंतजामों पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, होमस्टे के अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि लापरवाही के आरोप में होमस्टे के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है।
लोगों ने किया कमेंट
वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग आग लगने की वजह को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “इसे ग्रीस की आग कहते हैं। ऐसा तब होता है जब आप बारबेक्यू को काफी देर तक साफ नहीं करते हैं। बेशक इस बेवकूफ ने कुछ आग पकड़ने वाली चीज डाल दी।” एक अन्य यूजर ने कहा कि, “मेहमानों के सामने चल रहे बारबेक्यू में तेल नहीं डालना चाहिए। उसके मुताबिक, बारबेक्यू को मेहमानों के आने से पहले ही तैयार कर लेना चाहिए। खाना बनाते समय केवल आग और हवा को संभालना चाहिए और जरूरत पड़ने पर तेल डालने के बजाय कोयले का इस्तेमाल करना चाहिए।” सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

