
दिल्ली के किलोकरी गांव में मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उन्होंने डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों द्वारा घर के बाहर शोर मचाने और शराब पीने का विरोध किया था। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। दिल्ली में पूर्वोत्तर के संगीतकार की हत्या पर बवाल मच गया। राहुल से कोनराड संगमा तक दिग्गजों ने पूछा सवाल? ALSO READ: दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत
क्या है मामला?
7 सितंबर को सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन में GD नंबर 10A के तहत एक PCR कॉल मिली। यह कॉल किलोकारी गांव के रहने वाले 54 वर्षीय सी.विक्रम सिंह के साथ मारपीट के बारे में थी। जब विक्रम सिंह ने नीचे उतरकर उन लोगों को मना किया और आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई। बेटे उन्हें अस्तपाल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भरत कुमार, प्रमोद, रमजान खान, दीपांशु, मोहन विश्वकर्मा, विजय और मन्नू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 36 साल के बीच है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखते थे सी विक्रम सिंह
विक्रम सिंह पिछले कई वर्षों से किलोकरी में परिवार के साथ रह रहे थे। वह मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले और मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखते थे। वह एक संस्थान के लिए संगीतकार के तौर पर काम करते थे। ALSO READ: सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट
राहुल ने पूर्वोत्तर परिवार की ओर से पूछा सवाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मणिपुर के एक प्रतिष्ठित संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह जी घर के बाहर हो रहे शोर को कम करने के लिए नीचे गए थे, और इसके लिए उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया।
एक पिता, जिसकी उसके अपने देश की राजधानी में, उसके अपने घर के बाहर हत्या कर दी गई। ऐसी कई घटनाओं के बाद, दिल्ली का हर पूर्वोत्तर परिवार आज यही सवाल पूछ रहा है – क्या हम यहां सुरक्षित हैं? बढ़ती अराजकता, खासकर पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए शाह का गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है?
मामले की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। विक्रम जी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
Disturbed by the assault incident that led to the tragic demise of musician Chongtham Vikram Singh from Manipur in Delhi.
This incident has once again reopened the painful wounds of atrocities faced by people from the North East in the capital.
Call upon the authorities and…
— Conrad K Sangma (@SangmaConrad) September 8, 2026
क्या बोले मेघालय CM कॉनराड संगमा?
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मारपीट के कारण हुई दुखद मौत की घटना से मैं बहुत आहत हूं। इस घटना ने राजधानी में नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले अत्याचारों के दर्दनाक घावों को एक बार फिर ताजा कर दिया है। मैं अधिकारियों और दिल्ली पुलिस से अपील करता हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।


