LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

namo ghat varansi

Latest News Today Live Updates in Hindi : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पल पल की जानकारी…

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा, “दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मारपीट के कारण हुई दुखद मौत की घटना से मैं बहुत आहत हूं। इस घटना ने राजधानी में नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले अत्याचारों के दर्दनाक घावों को एक बार फिर ताज़ा कर दिया है। मैं अधिकारियों और दिल्ली पुलिस से अपील करता हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।

-मध्य प्रदेश के कटनी के 18 वर्षीय कॉलेज छात्र अक्षत की सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर कटनी स्थित उनके आवास पर लाया गया है।

-दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला। मुख्य आरोपी हरिराम बंसल के बेटे को पुलिस कस्टडी में भेजा गया, जबकि हरिराम और उसकी पत्नी उर्मिला को न्यायिक हिरासत में सौंपा गया है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा। पानी में डूबा नमो घाट।