
Weather Update : बिहार, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर है और सड़कें पानी से लबालब है। ALSO READ: नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से बना मलबे का बांध, तबाही और फ्लैश फ्लड की आशंका से अलर्ट पर निचले इलाके
बिहार के 18 जिलों में बाढ़ का कहर
पटना समेत बिहार के 18 जिलों में बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है। गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। बाढ़ से 6.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए 27 एसडीआरएफ और 9 एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। ALSO READ: बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित
मध्यप्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में पूर्वी हिस्से में लगातार बारिश के बाद सक्रिय हुआ मौसमी तंत्र अब ग्वालियर-चंबल की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश हो सकती है। इंदौर, रतलाम, देवास, धार समेत कई जिलों औसत से कम बारिश हुई है।
Weather Systems, Forecast and Warnings:
The western end of the monsoon trough at mean sea level is near its normal position and eastern end to the north of normal position.
Yesterday’s Well Marked low pressure area over central parts of northern Madhya Pradesh & adjoining… pic.twitter.com/KWwgd3j3qY— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 5, 2026
राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार
राजस्थान में मानसून ने शुक्रवार को रफ्तार पकड़ी और जयपुर समेत कई जिलों को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी जयपुर, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते कई स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां भी कर दी गई। ALSO READ: 9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे रहे संजय साह, 'हरे कृष्णा' के जाप ने बचाई जान, जन्माष्टमी पर मिला नया जीवन
प्रायद्वीपीय भारत कम बारिश
उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्न दाब क्षेत्र के असर से आज पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 6-7 दिनों तक प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।


