
US Navy Pattaya Ban: थाईलैंड का खूबसूरत शहर पटाया अपनी रंगीन नाइटलाइफ और एडल्ट एंटरटेनमेंट के लिए दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन अमेरिका की नौसेना (US Navy) ने अपने अधिकारियों और सैनिकों के पटाया की सबसे प्रसिद्ध रेड-लाइट गली 'सोई 6' (Soi 6) में जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यूएस नेवी कमान द्वारा लागू किया गया यह नियम काफी सख्त है और नियम तोड़ने वाले नौसैनिकों के खिलाफ कड़ा अनुशासनत्मक एक्शन लेने की बात भी कही गई है।
'सोई 6' गली को क्यों घोषित किया 'Off-Limits'?
पटाया की 'सोई 6' (Soi 6) बीच रोड और सेकेंड रोड के बीच स्थित एक बेहद व्यस्त और चर्चित एडल्ट-नाइटलाइफ़ स्ट्रीट है। यहां दर्जनों ओपन-फ्रंट बार, बियर बार और होस्टेस बार मौजूद हैं। अमेरिकी नौसेना कमान द्वारा अपने सैनिकों के लिए इस इलाके को 'Off-Limits' (प्रतिबंधित) घोषित करने के पीछे मुख्य रूप से सुरक्षा, अनुशासन और नौसेना की छवि से जुड़े कई बड़े कारण हैं:
झड़प, चोरी और धोखाधड़ी का खतरा : सोई 6 अपनी अत्यधिक भीड़-भाड़, शराब के बेहिसाब उपभोग और एडल्ट एंटरटेनमेंट के लिए जानी जाती है। ऐसे माहौल में अक्सर पर्यटकों के साथ झड़प, सामान या पैसे चोरी होने, स्कैम (धोखाधड़ी) और स्थानीय पुलिस में केस दर्ज होने का बड़ा जोखिम रहता है। ALSO READ: क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य
कानूनी पचड़ों और मेडिकल रिस्क से बचाव : किसी विदेशी धरती पर अमेरिकी सैनिक यदि किसी आपराधिक या कानूनी पचड़े में फंसते हैं, तो इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जटिलताएं पैदा होती हैं। इसके अलावा, ऐसे इलाकों में स्वास्थ्य और मेडिकल से जुड़े खतरे (Medical Risks) भी अधिक होते हैं, जिनसे जवानों को बचाना कमान की प्राथमिकता है।
नौसेना की छवि और अनुशासन : अमेरिकी नौसेना की दुनिया भर में एक सख्त अनुशासित बल के रूप में पहचान है। किसी विवाद या पब-लाइफ के झगड़े में सैनिकों का नाम आने से मीडिया में अमेरिकी नौसेना और देश की छवि खराब होने का खतरा रहता है।
कैसे लागू होता है यह नियम और क्या है सजा?
शोर गश्त (Shore Patrol) की तैनाती : जब भी अमेरिकी नौसेना का कोई बड़ा युद्धपोत या बेड़ा (Fleet) थाईलैंड के लाएम चाबांग (Laem Chabang) या सत्थाहिप (Sattahip) बंदरगाह पर रुकता है, तो तट पर तैनात 'US Navy Shore Patrol' की टीम तुरंत सक्रिय हो जाती है।
सख्त निगरानी : नेवी की Shore Patrol टीम शहर के इन प्रतिबंधित इलाकों (जैसे सोई 6 और बैंकॉक के कुछ खास संवेदनशील क्षेत्रों) में गश्त करती है।
पकड़े जाने पर तुरंत कार्रवाई : यदि कोई भी अमेरिकी सैनिक नियमों की अनदेखी कर 'सोई 6' में घूमता या बार में समय बिताता पाया जाता है, तो Shore Patrol उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर सीधे युद्धपोत पर वापस भेज देती है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई : जहाज पर लौटने के बाद उस सैनिक या अधिकारी के खिलाफ सैन्य अदालत/नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है।


