Mirzapur The Movie: एडवांस बुकिंग कलेक्शन से लेकर स्टार की फीस तक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में जानें सब कुछ

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट से भरे दिख रहे हैं। फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए जबरदस्त एडवांस बुकिंग कलेक्श किया है। प्री सेल के आंकड़े देखकर लग रहा है कि ये ये बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है। चलिए जानते हैं ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर डाली है?

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कितनी हुई एडवांस बुकिंग?

‘मिर्जापुर द मूवी’ के पहले दिन एडवांस बुकिंग में शानदार परफॉम किया हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म के पहले दिन हिंदी में 2 डी फॉर्मेट के लिए 3 लाख 25 हजार 635 टिकटों को बेचा है। वहीं तेलुगु में 2 डी फॉर्मेट के लिए पहले दिन 2 हजार 492 टिकटों की एडवांस की है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बिना ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 9.19 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग में कलेक्शन लगभग 12.55 करोड़ रुपये के आस पास हुआ है। प्री सेल से हुई कुल कमाई का ज़्यादातर हिस्सा हिंदी वर्जन से कलेक्ट किया गया है। वहीं तेलुगु वर्जन में प्री सेल की कमाई सिर्फ 3.84 लाख हुई है।

एडवांस बुकिंग के मामले में दिल्ली में सबसे ज्यादा टिकट बुक हुए हैं। यहां से लगभग फिल्म ने 2.27 करोड़ कमाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है, जहां से 1.85 करोड़ की बुकिंग की गई है। जबकि महाराष्ट्र में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा लगभग 1.84 करोड़ तक रही है। एडवांस बुकिंग के कलेक्शन और जन्माष्टमी की छुट्टी को देखा जाए तो फिल्म 25 करोड़ तक ओपनिंग कर सकती है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ कास्ट फीस

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कालीन भैया पंकज त्रिपाठी ने 15 करोड़ रुपए वसूले हैं। अली फजल को 4 करोड़, दिव्येंदु शर्मा 3 करोड़, जितेंद्र कुमार और श्वेता त्रिपाठी को 1.5 करोड़, गोलू गुप्ता को 95 लाख रुपए दिए गए हैं। फिल्म का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है।