
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हुए हमले का मामला फिर से सुर्खियों में है। निशु आजाद ने इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मदद मांगी। राहुल ने भी उन्हें मदद का आश्वासन दिया। कॉकरोच जनता पार्टी भी इस मामले में निशु के साथ नजर आ रही है। ALSO READ: 770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?
निशु आजाद ने राहुल गांधी से मांगी मदद
सोशल मीडिया पर वायरल पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने यह दावा किया कि उसने ही निशु के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ा था और राजनीतिक रसूख के चलते वह बिना किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई के बच निकला। ALSO READ: ISRO EOS-05 Launch: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, जानिए EOS-05 में क्या है खास
Hindutva extremist Swatantra Bhardwaj spoke about attacking the father of a CJP protester during a podcast.
He said that the man received 60 stitches and was on the verge of death, adding that “a Section 307 case was warranted,” yet he walked out within a day after a call from… pic.twitter.com/TqgBEw8Twz
— Sarcastic. (@Sarcaztick) September 2, 2026
इसे लेकर निशु आजाद ने वीडियो पोस्ट कर कहा, 'वायरल वीडियो में उसने खुद कबूल किया उसी ने मेरे पापा का सर फोड़ा था। हमने इस घटना के समय ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस कुछ कर ही नहीं रही है। दिल्ली पुलिस से हमारा विश्वास उठ चुका है। अब मुझे उम्मीद सिर्फ राहुल गांधी से हैं। प्लीज आप मुझे न्याय दिलाइए।
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूं। साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक की आवाज उठाती हो। उन्होंने कहा कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी – ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे? निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूँ।
साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो।
अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने… https://t.co/m1mgH655hw
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 3, 2026
पुलिस ने अनुसार, 23 जून 2026 को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हाथापाई में गाजियाबाद के रहने वाले संजय कुमार के सिर में चोट लग गई थी। RML अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि चोट मामूली है। यह चोट किसी हथियार से नहीं बल्कि कड़े से लगी थी।
On 23.06.2026, at Jantar Mantar, during the CJP protest, Sh Sanjay Kumar (38), a resident of Ghaziabad, sustained a head injury by Kada worn by one of the alleged during a scuffle.
He was medically examined by Doctors of RML Hospital, and the injuries were opined to…
— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) September 3, 2026
डीसीपी न्यू दिल्ली के अनुसार, संजय कुमार के बयान के आधार पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा चुकी है और जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।


