Petrol- Diesel Price Today: भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने या फिर घटने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। पेट्रोल और डीजल की किमतें बढ़ने से रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित करते हैं।भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती हैं। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इन दरों को जारी करती हैं। इन दरों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में होने वाले बदलाव का असर पड़ता है। वहीं पेट्रोल-डीजल के रेट में होने वाला हर छोटे और बड़े बदलाव पर लोगों की नजर होती है
बता दें आज 4 सितंबर के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों ईंधनों के दाम पुराने स्तर पर ही बने हुए हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में कितने में मिल रहा है पेट्रोल और डीजल
आपके शहर पेट्रोल-डीजल के नए रेट
ये रहे 04 सितंबर 2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
नई दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर।
मुंबई: पेट्रोल ₹111.31 और डीजल ₹97.97 प्रति लीटर।
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर।
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.78 और डीजल ₹99.56 प्रति लीटर।
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर।
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹97.92 प्रति लीटर।
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर।
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर।
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर।
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर।
जयपुर: पेट्रोल ₹112.66 जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर।
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर।
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर।
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर।
कैसे तय होती हैं ईंधन की कीमतें?
- पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है।
- भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है।
- केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है।
- कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है। ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है।
- बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं। खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है।
SMS से कैसे चेक करें अपने शहर की कीमत?
अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो इस आसान प्रक्रिया से जान सकते हैं:
- Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।
- BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।
- HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

