
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किए गए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने नई जिम्मेदारी मिलने पर चयन समिति, श्री राम मंदिर ट्रस्ट और भगवान राम के प्रति आभार जताया।
पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव भोपतपुरा में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उनकी नियुक्ति पर जश्न मनाया और इसे गांव के लिए गर्व का पल बताया। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि जैसा कि मैंने कहा, मैं चयन समिति, श्री राम मंदिर ट्रस्ट और भगवान राम का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इस जिम्मेदारी के लिए चुना।
ALSO READ: Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO
मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुझे इतनी क्षमता प्रदान करें कि मैं इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभा सकूं। उन्होंने कहा कि वह इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाने के लिए भगवान राम से आशीर्वाद की कामना करते हैं।


