
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला Chief Executive Officer (CEO) नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने इसकी घोषणा की। कृष्ण मोहन के मुताबिक, CEO पद के लिए कुल 5,538 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद अंतिम तीन नामों पर चर्चा की गई और इसके बाद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सर्वसम्मति बनी।
ALSO READ: Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका
ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बताया कि जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर चर्चा के दौरान उनके सैन्य अनुभव को भी ध्यान में रखा गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उस ऑपरेशन के दौरान जितेंद्र मिश्रा कमांडर-इन-चीफ थे। जितेंद्र मिश्रा के अनुभव को देखते हुए उन्हें ट्रस्ट के CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पहली बार है जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में CEO का पद बनाया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासियों की बैठक आज अयोध्या में सम्पन्न हुई। बैठक में न्यास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के पश्चात न्यास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति
A meeting of the Trustees of Shri Ram… pic.twitter.com/5JdfgAUNUE
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) September 2, 2026
ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टी भी नियुक्त
CEO की नियुक्ति के साथ ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टियों के नामों का भी ऐलान किया गया है। इनमें दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की डॉ. निर्मला यादव शामिल हैं।
कृष्ण मोहन ने छोड़ा अंतरिम महासचिव का पद
ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने अपने पद से हटने की भी घोषणा की। उनके स्थान पर महाराज गोविंददेव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है। वहीं, महेश भागचंदका को ट्रस्ट का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस तरह राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में अब महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। CEO के रूप में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति को ट्रस्ट के कामकाज को अधिक व्यवस्थित और पेशेवर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


